लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न में बढ़ोतरी, 2017 के मुकाबले 2018 में 13 फीसदी अधिक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 3, 2019 13:47 IST

रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहन ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय कर्मियों (महिला और पुरुष दोनों) की ओर से दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले 2017 के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7623 हो गए।संयुक्त राष्ट्र को 2018 में यौन शोषण और दुर्व्यवहार के ऐसे 259 मामलों की शिकायतें मिलीं।

पेंटागन की एक वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सेना में हाल के वर्षों की तुलना में 2018 में यौन उत्पीड़न के मामले में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद देश के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहन ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया।

रक्षा मंत्रालय कर्मियों (महिला और पुरुष दोनों) की ओर से दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले 2017 के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7623 हो गए। यौन उत्पीड़न के दर्ज कराए गए मामलों की तुलना में वास्तिवक संख्या तिगुनी हो सकती है।

शानहन ने एक बयान में कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि यौन उत्पीड़न की समस्या लगातार चुनौती बनी हुई है।’’ रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा विभाग में लगभग 6.2 प्रतिशत महिलाओं को 2018 में यौन उत्पीड़न या अवांछित यौन संपर्क का सामना करना पड़ा, जबकि दो साल पहले यह आंकड़ा 4.3 प्रतिशत था। 

दो साल में कड़े कदम उठाने के बावजूद यौन उत्पीड़न के मामले बढ़े

अमेरिका की सैन्य अकादमियों में बीते दो साल में कड़े कदम उठाने के बावजूद यौन उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। गुरुवार को जारी पेंटागन की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। करीब 12,900 कैडेट सेना, नौसेना और वायुसेना अकादमियों में शामिल होते हैं, जहां उन्हें अमेरिका के भावी अधिकारियों के तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है। हर दूसरे साल, इन कैडेट से अनचाहे यौन संपर्क अथवा यौन उत्पीड़न से जुड़े एक गुमनाम सर्वे को भरने को कहा जाता है। वर्ष 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, 747 लोगों ने किसी न किसी प्रकार के यौन उत्पीड़न की बात कही है। वहीं वर्ष 2016 में 507 लोगों ने यही बात कही थी।

संयुक्त राष्ट्र में यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 259 मामलों की शिकायतें मिलीं

संयुक्त राष्ट्र को 2018 में यौन शोषण और दुर्व्यवहार के ऐसे 259 मामलों की शिकायतें मिलीं, जिनमें इसकी एजेंसियों और इससे संबद्ध संगठनों में काम करने वाले कर्मचारी शामिल थे। वर्ष 2017 के मुकाबले 2018 में ऐसी घटनाओं में 100 से ज्यादा की वृद्धि हुई है। यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस द्वारा रखी गई एक रिपोर्ट में कही गई है। महासभा में रखी गई रिपोर्ट में 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक का ब्योरा शामिल है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत