लाइव न्यूज़ :

शहबाज शरीफ ने RSS का जिक्र करते हुए इमरान खान को फासीवादी और उग्रवादी बताया, इमरान ने किया पलटवार

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 18, 2023 18:05 IST

पाकिस्तान में इमरान खान इस समय सुर्खियों में हैं। शनिवार, 18 मार्च को पुलिस लाहौर में इमरान खान के आवास पर पहुंची। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक पंजाब पुलिस ने पार्टी के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकानून के शासन में विश्वास करता हूं- इमरान खानइमरान खान फासीवादी और उग्रवादी रवैया दिखा रहे हैं - शहबाज शरीफउन्होंने आरएसएस की किताब से बहुत सीख ली है - शहबाज शरीफ

नई दिल्ली: तोशखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी पाकिस्तान सरकार अब तक उन्हें हिरासत में लेने में कामयाब नहीं हो पाई है। इमरान खान के साथ लागातार उनके समर्थकों की भारी भीड़ होने के चलते कई बार पुलिस को पीछे हटना पड़ा है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान को फासीवादी और उग्रवादी कहते हुए आरएसएस का जिक्र किया है।

शहबाज शरीफ ने इमरान पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में कहा, "अगर किसी को शक था तो पिछले कुछ दिनों की इमरान नियाजी की हरकतों ने उनकी फासीवादी और उग्रवादी प्रवृत्तियों को उजागर कर दिया है। लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने से लेकर पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने, न्यायपालिका को डराने के लिए जत्थों का नेतृत्व करने तक, उन्होंने आरएसएस की किताब से बहुत सीख ली है।"

बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान इस समय सुर्खियों में हैं। शनिवार, 18 मार्च को पुलिस लाहौर में इमरान खान के आवास पर पहुंची। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक पंजाब पुलिस ने पार्टी के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। 

दूसरी तरफ शाहबाज शरीफ के ट्वीट के बाद इमरान खान ने भी पलटवार किया। इमरान ने कहा, "मुझे रोकने की कोशिश की जा रही है। वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। ये लंदन प्लान का हिस्सा है। नवाज शरीफ की डिमांड है कि इमरान को जेल में डाला जाए। वे नहीं चाहते कि मैं किसी भी चुनाव में हिस्सा लूं। मैं कानून पर विश्वास रखता हूं इसलिए कोर्ट में पेश होने जा रहा हूं।"

लाहौर से इस्लामाबाद के लिए निकलने से पहले इमरान खान ने ट्वीट किया, “अब ये स्पष्ट हो गया है कि मेरे सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद PDM सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। उनके दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद मैं इस्लामाबाद और अदालत जा रहा हूं क्योंकि मैं कानून के शासन में विश्वास करता हूं।”

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानशहबाज शरीफनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?