लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य में कोविड-19 के रिकॉर्ड 22,936 नए मामले

By भाषा | Updated: November 20, 2021 16:29 IST

Open in App

प्राग, 20 नवंबर (एपी) चेक गणराज्य में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 22 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,936 नए मामले दर्ज किए गए, जो मंगलवार को सामने आए मामलों से करीब 500 अधिक है।

चेक गणराज्य में पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रति एक लाख लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 929 हो गयी है।

चेक गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कारण देश में रिकॉर्ड 110 लोगों की मौत हुई, अप्रैल के बाद यह पहली बार है जब संक्रमण के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

चेक गणराज्य की सरकार ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कई प्रकार के प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध विशेष रूप से उन लोगों पर लागू होंगे, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है। गौरतलब है कि देश में कोविड-19 टीकाकरण की दर यूरोपीय संघ की टीकाकरण की औसत दर से कम है।

चेक गणराज्य में सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा बार, रेस्तरां, संग्रहालयों और होटलों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे उनके पास कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट क्यों न हो।

चेक गणराज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 20 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि इस महामारी के कारण 32,005 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला