लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन पर हालिया संकल्प से लक्ष्य के करीब पहुंचने में मिल सकती है मदद : वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:39 IST

Open in App

बर्लिन, चार मई (एपी) वैज्ञानिकों ने कहा है कि अमेरिका और दूसरे देशों के हालिया संकल्प से इस सदी के अंत तक वैश्विक तापमान को दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि तक रोकने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब 2050 तक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन शून्य हो।

छह साल पहले 190 से ज्यादा देश अगली सदी तक औसत तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने में सहमत हुए थे।

अध्ययनकर्ताओं के समूह ‘क्लाइमेट एक्शन ट्रैकर’ ने देशों द्वारा जताए गए संकल्प के आधार पर कहा है कि मौजूदा उत्सर्जन के हिसाब से 0.9 डिग्री सेल्सियस तक की कटौती हो पाएगी।

‘न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट’ के वैज्ञानिक निकलस होहने ने कहा कि अगर 131 देश ग्रीन हाउस उत्सर्जन को शून्य स्तर पर लाने में कामयाब रहे तो दो डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य को पाया जा सकता है।

निकलस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तथा यूरोपीय संघ, चीन, जापान और ब्रिटेन के जलवायु परिवर्तन को लेकर हालिया महत्वाकांक्षी लक्ष्य से तापमान में कटौती अनुमान को संशोधित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कटौती का लक्ष्य अब भी कम है और आगे बढ़ने के लिए इसमें और संशोधन की जरूरत है।

जर्मनी जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को लेकर चर्चा के लिए इस सप्ताह डिजिटल तरीके से 40 देशों की बैठक आयोजित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें