लाइव न्यूज़ :

पेंटागन के शीर्ष पद के लिए चुने गए भारतीय मूल के रवि चौधरी, बने अमेरिकी वायुसेना के सहायक सचिव

By भाषा | Updated: March 16, 2023 10:22 IST

आपको बता दें कि अमेरिकी वायुसेना में 1993 से 2015 तक अपनी सेवा के दौरान रवि चौधरी ने कई तरह के अभियानों को पूरा किया है। सी-17 के पायलट के तौर पर उन्होंने अफगानिस्तान और इराक में कई लड़ाकू अभियानों सहित वैश्विक अभियानों को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल के रवि चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सीनेट द्वारा वायुसेना सहायक रक्षा मंत्री पद के लिए चुना गया है। रवि चौधरी को पेंटागन के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका की सीनेट ने वायुसेना के सहायक रक्षा मंत्री पद के लिए भारतीय-अमेरिकी रवि चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है। यह पद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के शीर्ष पदों में से एक है। सीनेट ने बुधवार को 29 के मुकाबले 65 मतों से पूर्व वायुसेना अधिकारी चौधरी के नामांकन की पुष्टि की है। इन 65 वोटों में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के 12 से अधिक वोट शामिल हैं। 

कौन है भारतीय-अमेरिकी रवि चौधरी 

आपको बता दें कि चौधरी इससे पहले अमेरिकी परिवहन मंत्रालय में एक वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जहां वह संघीय उड्डयन प्राधिकरण (एफएए) में ऑफिस ऑफ कमर्शियल स्पेस के एडवांस्ड प्रोग्राम्स एंड इनोवेशन के निदेशक थे। वह एफएए के वाणिज्यिक अंतरिक्ष परिवहन मिशन के उन्नत विकास एवं अनुसंधान कार्यक्रमों को संभालते थे। 

गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिकी वायुसेना में 1993 से 2015 तक अपनी सेवा के दौरान चौधरी ने कई तरह के अभियानों को पूरा किया है। सी-17 के पायलट के तौर पर उन्होंने अफगानिस्तान और इराक में कई लड़ाकू अभियानों सहित वैश्विक अभियानों को अंजाम दिया है। 

रवि के पास‘डॉक्टरेट’की उपाधि भी है

इसके साथ ही वह इराक में बहु-राष्ट्रीय कोर में कार्मिक ‘रिकवरी सेंटर’ के निदेशक के तौर पर भी तैनात रह चुके है। चौधरी के पास जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय डीएलएस से कार्यकारी नेतृत्व व नवाचार में विशेषज्ञता की ‘डॉक्टरेट’ उपाधि है। उन्होंने संघीय कार्यकारी संस्थान से स्नातक की पढ़ाई की है। 

टॅग्स :अमेरिकाभारतPentagonइराक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?