लाइव न्यूज़ :

राउल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा, क्यूबा में एक युग का अंत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 10:28 IST

Open in App

हवाना (क्यूबा), 17 अप्रैल (एपी) क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने शुक्रवार को कहा कि वह कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और युवा पीढ़ी को पार्टी का नेतृत्व सौंप रहे हैं।

इस द्वीप देश में पिछले करीब छह दशक में पहली बार ऐसा होगा, जब कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य देश के मामलों का नेतृत्व नहीं करेगा।

राउल कास्त्रो (89) ने सत्तारूढ़ पार्टी की आठवीं कांग्रेस की शुरुआत में अपने भाषण में शुक्रवार को यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं (अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की) संतुष्टि के साथ और देश के भविष्य में विश्वास के साथ... प्रथम सचिव के रूप में अपने काम को पूरा कर रहा हूं।’’

राउल कास्त्रो के भाई एवं क्यूबा क्रांति के जनक फिदेल कास्त्रो का 2016 में निधन हो गया था।

राउल कास्त्रो ने यह नहीं बताया कि वह कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव के पद पर किसे अपना उत्तराधिकारी बनाने के लिए समर्थन देंगे, लेकिन उन्होंने पहले संकेत दिया था कि वह 2018 में उनके बाद राष्ट्रपति बने 60 वर्षीय मिगुएल डियाज कनेल का समर्थन करते हैं।

राउल कास्त्रो के सेवानिवृत्त होने का मतलब यह है कि पिछले छह दशक में ऐसा पहली बार होगा, जब क्यूबावासियों के मामलों का औपचारिक नेतृत्व कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य नहीं करेगा।

देश में यह परिवर्तन ऐसे समय हो रहा है, जब वह पहले से ही मुश्किल समय से गुजर रहा है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू प्रतिबंधों के कारण देश की अर्थव्यवस्था संकट में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल