लाइव न्यूज़ :

Queen Elizabeth: स्कॉटलैंड में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय चिकित्सकीय देखरेख में, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 20:33 IST

Queen Elizabeth: महारानी के क्लेरेंस हाउस और केंसिंग्टन पैलेस कार्यालयों के अनुसार, उनके बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला और पोते प्रिंस विलियम बाल्मोरल गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों ने महारानी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित होगा।

लंदनः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्कॉटलैंड में अपने बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पर चिकित्सकीय देखरेख में हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी।

महारानी के क्लेरेंस हाउस और केंसिंग्टन पैलेस कार्यालयों के अनुसार, उनके बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला और पोते प्रिंस विलियम बाल्मोरल गये हैं। बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया है, ‘‘आज सुबह चिकित्सा जांच के बाद, डॉक्टरों ने महारानी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी।’’

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं। इस बीच ट्रस ने कहा, ‘‘बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित होगा।’’ उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।’’ 

टॅग्स :इंग्लैंडScotlandQueen Elizabeth II
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटदीपेंद्र सिंह ऐरी का तूफान, नेपाल की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

क्रिकेटSCO vs NEP: दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अर्धशतक जड़कर नेपाल को टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई पहली जीत, वानखेड़े में दर्शकों ने दिया उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?