लाइव न्यूज़ :

"पुतिन ने मुझसे जेलेंस्की को नहीं मारने का वादा किया था", इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति नफ्ताली बेनेट का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: February 5, 2023 16:21 IST

इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने कहा कि मध्यस्थता के दौरान उन्होंने पुतिन से पूछा कि क्या वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जलेंस्की को मारने का इरादा रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत में नफ्ताली ने मध्यस्थता की थीउन्होंने यह खुलासा शनिवार देर रात ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक साक्षात्कार में दिया उन्होंने पुतिन से पूछा था कि क्या वह यूक्रेनी राष्ट्रपति जलेंस्की को मारने का इरादा रखते हैं

Naftali Bennett: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के करीब एक साल हो गए हैं। युद्ध को लेकर इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को नहीं मारने का वादा किया था। दरअसल, दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध की शुरुआत में नफ्ताली ने मध्यस्थ के रूप में सेवा की थी। इजरायली पूर्व प्रधानमंत्री ने यह खुलासा शनिवार देर रात ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक साक्षात्कार में किया। 

अपने पांच घंटे के साक्षात्कार में उन्होंने कई अन्य विषयों पर भी बात की। बेनेट ने कहा कि उन्होंने पुतिन से पूछा कि क्या वह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जलेंस्की को मारने का इरादा रखते हैं। बकौल नेफ्ताली बेनेट, "मैंने पूछा 'इससे क्या हो रहा है? क्या आप ज़ेलेंस्की को मारने की योजना बना रहे हैं?' उसने कहा 'मैं ज़ेलेंस्की को नहीं मारूंगा।' फिर मैंने उससे कहा 'मुझे यह समझना होगा कि आप मुझे अपना वचन दे रहे हैं कि आप ज़ेलेंस्की को नहीं मारेंगे।' उसने कहा 'मैं ज़ेलेंस्की को मारने नहीं जा रहा हूँ।”

बेनेट ने कहा कि उन्होंने पुतिन की प्रतिज्ञा के बारे में सूचित करने के लिए ज़ेलेंस्की को फोन किया और कहा,"'सुनो, मैं एक बैठक से बाहर आया, वह तुम्हें मारने वाला नहीं है।' वह पूछता है, 'क्या तुम्हें यकीन है?' मैंने कहा '100% वह तुम्हें नहीं मारेगा।'" बेनेट ने कहा कि उनकी मध्यस्थता के दौरान, पुतिन ने यूक्रेन के निरस्त्रीकरण की मांग करने के अपने संकल्प को छोड़ दिया और जेलेंस्की ने नाटो में शामिल नहीं होने का वादा किया। 

नेफ्ताली यहूदी सब्त के दौरान पुतिन के साथ अपनी बैठक के लिए मास्को गए थे। हालांकि, उनके शांति-प्रयासों का असर दिखाई नहीं दिया और सत्ता में उनका समय कम ही रहा। बेनेट की सरकार, एक वैचारिक रूप से विविध संघ जिसने वर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक संक्षिप्त राजनीतिक निर्वासन में भेज दिया, गर्मियों में अंदरूनी कलह के कारण ढह गई।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीनफ्ताली बेनेट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत