लाइव न्यूज़ :

पीटीआई नेता ने PAK के पूर्व प्रधानमंत्री अब्बासी पर लगाया भारतीय कंपनी से घूस लेने का आरोप, कही ये बात

By भाषा | Updated: August 1, 2022 17:58 IST

'डॉन' अखबार की खबर के अनुसार रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता गिल ने आरोप लगाया कि अब्बासी ने एक भारतीय कंपनी से 14 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब्बासी फिलहाल सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।गिल के हवाले से कहा गया है कि अब्बासी के बैंक खाते में तीन लेन-देन, एक दिसंबर 2016 और दो जनवरी 2017 को हुए और यह राशि हस्तांतरित की गई।गिल ने हालांकि भारतीय कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया।

लाहौर: पाकिस्तान में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ नेता शहबाज गिल ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने एक भारतीय कंपनी से 14 करोड़ रुपये की रिश्वत तब ली थी, जब वह पांच साल पहले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कैबिनेट में संघीय पेट्रोलियम मंत्री थे। मीडिया की खबरों में सोमवार को यह जानकारी दी गई। 

'डॉन' अखबार की खबर के अनुसार रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता गिल ने आरोप लगाया कि अब्बासी ने एक भारतीय कंपनी से 14 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। 'पाकिस्तान ऑब्जर्वर' अखबार ने गिल के हवाले से कहा, "अब्बासी ने टेलीग्राफिक हस्तांतरण के माध्यम से एक भारतीय कंपनी से 14 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जब वह 2017 में तत्कालीन संघीय पेट्रोलियम मंत्री के रूप में कार्यरत थे।" 

अब्बासी फिलहाल सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। डॉन की खबर में गिल के हवाले से कहा गया है कि अब्बासी के बैंक खाते में तीन लेन-देन, एक दिसंबर 2016 और दो जनवरी 2017 को हुए और यह राशि हस्तांतरित की गई। गिल ने हालांकि भारतीय कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया। 63 वर्षीय अब्बासी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सत्ताधारी दल को उनके खिलाफ ठोस सबूतों के साथ याचिका दायर करनी चाहिए। 

अगस्त,2017 से मई 2018 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे अब्बासी ने कहा कि पीटीआई चार साल तक सत्ता में रही, लेकिन उसे उनके खिलाफ कुछ भी ठोस तथ्य नहीं मिला। गिल ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता को अपने खातों को सार्वजनिक करने की भी चुनौती दी। इस पर अब्बासी ने कहा, "मैं अपने बैंक खातों का विवरण सार्वजनिक करने के लिए तैयार हूं और गिल से भी समान मांग करता हूं, ताकि सच्चाई की जीत हो सके।"

टॅग्स :शाहिद खाकान अब्बासीPTIपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं