लाइव न्यूज़ :

पैगंबर विवाद: वीगर मुसलमानों पर जुल्म करने वाले चीन ने भी दिया ज्ञान, बोला- 'भारत इस विवाद का समुचित समाधार करे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2022 18:16 IST

चीन ने पैगंबर विवाद में उम्मीद जताई है कि भारत इस मसले के हल के लिए समुचित प्रयास करेगा और शांतिपूर्ण तरीके से इस विवाद का सुलझा लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामिक देशों के बाद अब चीन भी कूदा पैगंबर विवाद में खुद वीगर मुसलमानों का दमन करने वाले चीन ने पैगंबर विवाद पर जताया अफसोस चीन ने कहा कि भारत विवाद के समाधान का समुचित प्रयास करे

बीजिंग:चीन ने पैगंबर विवाद में भारत को नसीहत देने की कोशिश की है। इस विवाद मुद्दे पर मुस्लिम देशों की ओर से की जा रही आपत्ति के बाद अब चीन ने भी दखल देते हुए चीन ने उम्मीद जताई है कि भारत इस मसले के हल के लिए समुचित प्रयास करेगा और शांतिपूर्ण तरीके से इस विवाद का सुलझा लेगा।

इस विषय में चीन की टिप्पणी पर भारत में गहरा आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। दरअसल इस मामले में भारतीय लोगों का कहना है कि जिस चीन ने अपने यहां इस्लाम को मानने वाले वीगर मुसलमानों के खिलाफ जिस तरह का दमन किया है, उसे इस मामले पर बोलने से पहले अपनी कारस्तानियों पर एक नजर डाल लेनी चाहिए।

वीगर मुसलमानों पर चीनी सेना द्वारा किये जा रहे अत्याचारों से लगभग पूरी दुनिया वाकिफ है। अपने देश में वीगर मुस्लिमों का नरसंहार करने वाला चीन भी अब भारत को नसीहत देने लगा है।

चीन ने भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश और दुनिया में फैली अशांति में कूदते हुए उम्मीद जताई कि भारत इस विवाद का समुचित समाधान करेगा।

चीन की ओर जारी की प्रतिक्रिया में कहा गया है, "चीन मानता है कि विभिन्न सभ्यताओं और धर्मों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और समान स्तर पर सह-अस्तित्व के साथ रहना चाहिए।"

निलंबित भाजपा प्रवक्ता द्वारा पैगंबर के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, "चीन ने इस विवाद पर गौर किया हैं। हमें उम्मीद है कि भारत को संबंधित घटना से ठीक से निपटना चाहिए।"

इसके साथ ही चीनी प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, "धर्म के अहंकार और पूर्वाग्रह को त्यागना सभी के लिए महत्वपूर्ण है और सभी को एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान करना चाहिए।"

मालूम हो कि भारत को धर्म के सम्मान पर ज्ञान देने वाला चीन खुद अपने शिनजियांग प्रांत में वीगर मुसलमानों पर बड़े पैमाने पर अमानवीय दमन के गंभीर आरोपों में घिरा हुआ है। वैश्विक समुदाय न जाने कितनी बार चीन में वीगर मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचार के बारे में चिंता प्रगट कर चुका है, लेकिन चीन हर बार वैश्विक चिंताओं को झूठा आरोप बताकर मामले को खारिज कर देता है।

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक चीन में इस समय लगभग 2 करोड़ से ज्यादा वीगर मुस्लिम हैं, जिस पर चीन बेइंतहा जुल्म कर रहा है और सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत में हुए पैगंबर विवाद पर आपत्ति जताने वाले प्रमुख इस्लामिक देश वीगर मुसलमानों पर हो अत्याचार पर हमेशा खामोश रहते हैं

टॅग्स :पैगम्बर मोहम्मदचीननूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा