लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का दावा- मैंने नहीं दिया पत्रकार खशोगी की हत्या का आदेश

By भाषा | Updated: September 30, 2019 11:34 IST

गौरतलब है कि खशोगी तुर्की मूल की अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए जरूरी दस्तावेज एकत्रित करने के लिए दो अक्टूबर 2018 को तुर्की में सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे। सऊदी सरकार के एजेंटों ने वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या कर दी थी तथा उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिया जो कभी बरामद नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब ने हत्या मामले में 11 लोगों पर आरोप लगाया और उन पर मुकदमा चलाया। हालांकि अभी तक किसी को भी सजा नहीं मिली है।

सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि वह पत्रकार जमाल खशोगी की निर्मम हत्या की ‘‘पूरी जिम्मेदारी’’ लेते हैं लेकिन इस बात से इनकार किया कि उन्होंने इस हत्या के आदेश दिए थे।

सलमान (34) ने रविवार को प्रसारित हुए ‘‘60 मिनट’’ के एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह जघन्य अपराध था लेकिन सऊदी अरब का नेता होने के नाते मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं खासतौर से इस बात की कि सऊदी अरब सरकार के लिए काम करने वाले लोगों ने इसे अंजाम दिया।’’ द वाशिंगटन पोस्ट में लेखों के लिए आलोचकों के निशाने पर रहने वाले खशोगी की हत्या का आदेश दिए जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने जवाब दिया, ‘‘बिल्कुल नहीं।’’ उन्होंने कहा कि हत्या ‘‘एक गलती’’ थी।

गौरतलब है कि खशोगी तुर्की मूल की अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए जरूरी दस्तावेज एकत्रित करने के लिए दो अक्टूबर 2018 को तुर्की में सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे। सऊदी सरकार के एजेंटों ने वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या कर दी थी तथा उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिया जो कभी बरामद नहीं किया गया। सऊदी अरब ने हत्या मामले में 11 लोगों पर आरोप लगाया और उन पर मुकदमा चलाया। हालांकि अभी तक किसी को भी सजा नहीं मिली है।

शक्तिशाली वली अहद ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘कुछ लोग सोचते हैं कि मुझे यह पता होना चाहिए कि सऊदी अरब के लिए काम करने वाले 30 लाख लोग रोजाना क्या कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह असंभव है कि 30 लाख लोग नेता और सऊदी अरब में दूसरे शीर्ष व्यक्ति को अपनी दैनिक रिपोर्ट भेजे। न्यूयॉर्क में बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में खशोगी की मंगेतर हैटिस सेंगिज ने द एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि खशोगी की हत्या की जिम्मेदारी केवल उसे अंजाम देने वाले लोगों की नहीं है और वह चाहती है कि प्रिंस मोहम्मद बताए कि जमाल को क्यों मारा गया?

उनका शव कहां है? इस हत्या के पीछे का मकसद क्या था?’’ उन्होंने इस साक्षात्कार में 14 सितंबर को सऊदी अरब की तेल कंपनियों पर मिसाइल तथा ड्रोन हमले पर भी बात की। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन सऊदी अरब ने कहा कि ‘‘इसमें कोई शक नहीं है कि यह ईरान प्रायोजित हमला था।’’ 

टॅग्स :सऊदी अरबजमाल खशोगीसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो