लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के शहजादे ने पाक विदेश मंत्री को दिए 63 लाख रुपये के ये बहुमूल्य तोहफे

By भाषा | Updated: February 14, 2019 10:49 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शहजादे की शनिवार को होने जा रही देश की हाई प्रोफाइल यात्रा से पहले, सऊदी अरब की ओर से कुरैशी को दिए 63,50,000 रुपये के तोहफों की जानकारी दी।

Open in App

सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को रोलेक्स की घड़ी समेत 63 लाख रुपये के बेशकीमती तोहफे दिए। उन्होंने ये तोहफे सितंबर 2018 में दिए जब कुरैशी खाड़ी देश की यात्रा पर गए थे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शहजादे की शनिवार को होने जा रही देश की हाई प्रोफाइल यात्रा से पहले, सऊदी अरब की ओर से कुरैशी को दिए 63,50,000 रुपये के तोहफों की जानकारी दी।

पाकिस्तानी मीडिया ने विदेश मंत्रालय के दस्तावेजों के हवाले से बुधवार को बताया कि कुरैशी ने तोशखाना में शहजादे सलमान की ओर से मिले लाखों रुपये के तोहफे जमा कराए। 

नौ और दस जनवरी की तारीख के इन दस्तावेजों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की 19 सितंबर 2018 की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री को ये तोहफे दिए गए।

डॉन न्यूज टीवी द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेजों के अनुसार, कुरैशी को रोलेक्स की एक घड़ी, रत्नों से जड़ा सोने का एक पेन, सोने के एक जोड़ी कफ लिंक, कीमती रत्नों से जड़े सोने की चेन (तस्बीह) और सोने की एक अंगूठी मिली। 

पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि मोहम्मद बिन सलमान अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान पाकिस्तान में अरबों डॉलर के निवेश के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।

उनका 19 फरवरी से भारत की यात्रा करने का भी कार्यक्रम है। 

टॅग्स :पाकिस्तानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं