लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन के प्रिंस हमजा नजरबंद

By भाषा | Updated: April 4, 2021 09:14 IST

Open in App

अम्मान, चार अप्रैल (एपी) जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के सौतेले भाई हमजा ने कहा है कि वह घर में नजरबंद हैं और उन्होंने देश की ‘‘सत्तारूढ़ व्यवस्था’’ पर अक्षमता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

पश्चिम एशिया में अमेरिका के प्रमुख सहयोगी जॉर्डन में सत्तारूढ़ राजशाही के भीतर कलह का यह दुर्लभ मामला है।

प्रिंस हमजा का यह वीडियो संदेश शनिवार को आया। इससे पहले देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने बताया कि दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य संदिग्धों को ‘‘सुरक्षा कारणों’’ से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अधिकारियों ने हमजा को नजरबंद करने या हिरासत में लेने से इनकार कर दिया था।

बीबीसी के पास उपलब्ध एक वीडियो में पूर्व क्राउन प्रिंस ने कहा कि देश के सैन्य प्रमुख शनिवार तड़के उनके पास आए और उन्हें बताया कि उन्हें बाहर जाने, लोगों से बातचीत करने या उनसे मुलाकात करने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने बताया कि उनका फोन तथा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि वह उपग्रह इंटरनेट से बात कर रहे हैं और उन्हें इस सेवा के भी बंद होने की आशंका है। बीबीसी ने बताया कि उसे हमजा के वकील से यह बयान मिला है।

हमजा ने बताया कि उन्हें सूचित किया गया कि उन्हें उन बैठकों में शामिल होने की सजा दी गईं, जिनमें राजा की आलोचना की गई थी। हालांकि उन पर आलोचना में शामिल होने का आरोप नहीं है।

जॉर्डन में हमजा लोकप्रिय शख्सियत हैं। उन्हें एक ऐसे धार्मिक और विनम्र शख्स के तौर पर देखा जाता है जो आम लोगों से जुड़े हैं और अपने पिता दिवंगत राजा हुसैन की तरह है। उन्होंने पूर्व में सरकार की आलोचना करते हुए 2018 में एक आयकर कानून पारित करने के बाद अधिकारियों पर ‘‘विफल प्रबंधन’ का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'