लाइव न्यूज़ :

1900 करोड़ रुपये के आलीशान घर में रहने वाले प्रिंस सलमान ने कहा, मुझे अपनी रईसी पर गर्व, मैं गांधी या मंडेला नहीं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 20, 2018 01:33 IST

बिन सलमान 1900 करोड़ रुपये की कीमत वाले फ्रेंच शैटो के मालिक है जो कि दुनिया का सबसे महंगा घर है।

Open in App

न्यूयॉर्क, 20 मार्च। 1900 करोड़ रुपये के आलीशान घर में रहने वाले सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि उनकी संपत्ति उनका निजी मामला है और उन्हें अपनी रईसी पर गर्व है। न्यू यॉर्क टाइम्स से बातचीत करते हुए प्रिंस ऑफ सऊदी अरब सलमान ने कहा कि वह अमीर हैं, गरीब नहीं, मुझे अपनी रईसी पर गर्व है मैं गांधी या मंडेला नहीं हूं। बिन सलमान 1900 करोड़ रुपये की कीमत वाले फ्रेंच शैटो के मालिक है जो कि दुनिया का सबसे महंगा घर है।

अपनी संपत्ति को लेकर सलमान ने कहा कि, अपने निजी खर्चों की बात करूं तो मैं एक अमीर आदमी हूं। गरीब नहीं। मैं गांधी या मंडेला नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि, मैं अपनी आमदनी का एक हिस्सा चैरिटी और समाज पर खर्च करता हूं। मैं अपनी आय का 51 प्रतिशत लोगों पर और 49 प्रतिशत खुद पर खर्च करता हूं।

मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस सलमान और ट्रंप ईरान को लेकर चर्चा कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान यूएस राष्ट्रपति के सामने अपने देश में किए गए सामाजिक बदलावों और अपनी फॉरेन पॉलिसियों का जिक्र भी कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच यमन में युद्ध और कतर के साथ राजनयिक विवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रिंस सलमान ने स्विकारा की उनके देश में रूढ़ीवादी इस्लाम चरम पर है। इस मामले में उन्होंने कहा कि सऊदी अरब 1979 में इस रूढ़ीवाद का शिकार हआ, ये वो दौर था जब ईरान में इस्लामिक रिवॉल्यूशन आया और मक्का के मस्जिद पर चरमपंथियों ने कब्जा जमा लिया। लेकिन असली सऊदी अरब ऐसा नहीं है। मैं चाहूंगा कि लोग सऊदी अरब सर्च करें और देखें कि 60-70 के दशक में हमारा देश कैसा था।

टॅग्स :सऊदी अरबअमेरिकाईरानमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो