लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए 370 अरब रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:59 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 30 अप्रैल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए 370 अरब रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की ताकि युवकों का कौशल विकास किया जा सके और क्षेत्र को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जा सके।

खान ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ क्षेत्र की राजधानी गिलगित का दौरा किया और वहां गिलगित-बाल्टिस्तान के सांसदों-विधायकों तथा खान की पाकिस्तान तहरीक- ए- इंसाफ पार्टी के समर्थकों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए 370 अरब रुपये के पैकेज की घोषणा करते हैं जिसे अगले पांच वर्षों में दिया जाएगा।’’

खान ने कहा कि पर्यटन में निवेश से गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र का कायाकल्प किया जा सकता है क्योंकि यह क्षेत्रफल में स्विट्जरलैंड का दोगुना है और यूरोप के उस देश की तुलना में ज्यादा आकर्षक है जिसे पर्यटकों के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल