लाइव न्यूज़ :

सिडनी में राष्ट्रपति कोविंद ने की ऑस्ट्रेलिया के पीएम से मुलाकात, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

By स्वाति सिंह | Updated: November 22, 2018 08:32 IST

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह बृहस्पतिवार को सिडनी के परामत्ता उपनगर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष मनाने के लिए उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के दौरे पर बुधवार (22 नवंबर ) को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। देश का दौरा करने वाले वह भारत के पहले राष्ट्र प्रमुख होंगे। दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में कोविंद अपनी पत्नी सविता के साथ वियतनाम से सिडनी पहुंचे। कोविंद यहां ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ बातचीत की और साथ ही द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की। 

कोविंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया कि सिडनी पहुंचने पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा एक ट्वीट में कहा गया कि कोविंद भारत के पहले राष्ट्रपति होंगे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया का राजकीय दौरा किया है। 

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह बृहस्पतिवार को सिडनी के परामत्ता उपनगर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष मनाने के लिए उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही वह प्रवासी भारतीयों एवं व्यावसायिक समुदायों को भी संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को मेलबर्न में वह विक्टोरिया की गवर्नर लिंडा डेसाउ और विपक्ष के नेता बिल शॉर्टन से मुलाकात करेंगे। मीडिया में खबरों के अनुसार कोविंद खनन शोध समझौते और दो विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग के अलावा ऑसट्रेड और इन्वेस्ट इंडिया के बीच एक सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।

मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त अजय गोंडाने ने ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू समाचारपत्र को बताया कि राष्ट्रपति का दौरा दिखता है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते आगे की ओर बढ़ रहे हैं और इससे उसे और बल मिलेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रामनाथ कोविंदऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई