लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हो सकता है कत्ल, पूर्व पत्नी या बेटियां हो सकती हैं हत्या में शामिल, ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ ने किया दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 26, 2022 20:45 IST

जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की जा सकती है। इन अफवाहों को तब और बल मिला जब यह बात सामने आयी कि यूक्रेन में रहने वाले कई लोगों के रिश्तेदार रूस में रहते हैं और रूसी आक्रमण पर राष्ट्रपति पुतिन से बहुत ज्यादा नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की साजिश रची गई तो बेहक करीबी लोग उसे अंजाम दे सकते हैं हो सकता है पुतिन की पूर्व पत्नी या फिर बेटियां भी संभावित हमले में शामिल हो सकती हैंराष्ट्रपति पुतिन अपने उपर होने वाले हमले को लेकर बेहद चौकन्ना हैं 

मास्को:यूक्रेन-रूस युद्ध को एक महीने से अधिक समय हो गया है। इस बीच भले ही रूसी सेना ने यूक्रेन की धरती पर काफी तबाही मचाई हो, लेकिन उम्मीद के मुताबिक उसे सफलता नहीं मिली है। वहीं यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार पूरी दुनिया में आलोचना के पात्र बने हुए हैं।

इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन के संभावित हत्या की चर्चा हर ओर फैल रही है एक नए दावे के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन को उनके घरवाले के जरिये मारा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पुतिन की संभावित हत्या में उनकी बेटियां और पूर्व पत्नी भी शामिल हो सकती हैं।

जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की जा सकती है। इन अफवाहों को तब और बल मिला जब यह बात सामने आयी कि यूक्रेन में रहने वाले कई लोगों के रिश्तेदार रूस में रहते हैं और रूसी आक्रमण पर राष्ट्रपति पुतिन से बहुत ज्यादा नाराज हैं।

ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ डॉ. लियोनिद पेट्रोव का अनुमान है कि अगर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की साजिश रची गई तो इसके पीछे कोई उनका बेहद करीबी लोगों का हाथ हो सकता है।

News.au से बात करते हुए डॉ. लियोनिद पेट्रोव ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि अगर कोई उनकी हत्या का प्रयास करता है, तो वह महिला हो सकती है। हो सकता है कि पुतिन के परिवार से कोई हो, हो सकता है उनकी बेटी या पूर्व पत्नी या ऐसा कोई व्यक्ति जो पुतिन को बहुत करीब से जानता हो वो इस संभावित हादसे को अंजाम दे सकता है।"

मालूम हो कि 69 साल के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल 1983 में ल्यूडमिला से शादी की थी। ल्यूडमिला पुतिन को दो बेटियां हैं। 36 साल की मारिया फासेन और 35 साल की कतेरीना तिखोनोवा।

राष्ट्रपति पुतिन ने साल 2013 में ल्यूडमिला के साथ अपने वैवाहिक संबंध समाप्त कर लिए थे। वहीं मारिया फासेन और कतेरीना तिखोनोवा के अलावा 18 साल की लुइज़ा रोज़ोवा को भी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी भी माना जाता है।

लेकिन पुतिन ने कभी सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर हमेशा अपनी दो बेटियों मारिया फासेन और कतेरीना तिखोनोवा को ही स्वीकार किया है।

पूर्व में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी संभावित हत्या के शक में सुरक्षा और दैनिक कार्यों में सहायक रहे लगभग 1000 निजी कर्मचारियों को अपनी सेवा से बाहर कर चुके हैं। निकाले गये सभी 1000 लोगों की जगह नए स्टॉफ की भर्ती भी की गई है।

रूसी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अक्सर संदेह रहता है कि जहर देकर उनकी हत्या की जा सकती है। यही कारण है कि हालिया खुफिया इनपुट के बाद से राष्ट्रपति पुतिन के मन में काफी डर है और अपनी सुरक्षा के लिए वो बेहद चौकन्ना हैं। 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसMoscow
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत