लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" की सोच को घातक बताते हुए कहा, 'यह निजता के अधिकार को खत्म कर देगी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 2, 2022 14:21 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप के "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" वाली सोच के प्रति अमेरिकी जनता को आगाह करते हुए कहा कि अगर "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" समर्थकों द्वारा फैलाये जा रहे उग्र विचार से अमेरिका के लोकतंत्र को बहुत ज्यादा नुकसान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप के "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" वाली सोच की आलोचना की राष्ट्रपति जो बाइडन ने "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" को लोकतंत्र के लिये विनाशकारी बताया "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" अमेरिकी नागरिकों के निजता के अधिकार और चुनने की आजादी को खत्म कर देगा

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" (मेगा) समर्थक देश के लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने इस संबंध में चेतावनी देते हुए अमेरिकी जनता को आगाह किया कि अगर मेगा समर्थक के ऐसे ही उग्र विचार फैलते रहे तो उससे संयुक्त राज्य अमेरिका के संवैधानिक समानता और लोकतंत्र को बहुत ज्यादा नुकसान होगा।

अमेरिका के पहले नागरिक जो बाइडन ने फिलाडेल्फिया में इंडिपेंडेंस हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चरमपंथी समर्थक देश की नींव के लिए खतरा बताते हुए गुरुवार को कहा कि "डोनाल्ड ट्रम्प और मेगा रिपब्लिकन चरमपंथी विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक गणतंत्र की बुनियाद के लिए बहुत घातक साबित होगा।"

उन्होंने कहा, अमेरिका की समानता और लोकतंत्र की सोच पर यह बहुत भयानक हमला है और हम इस युद्ध में दिखावे के पक्ष में नहीं हैं।" बाइडेन ने देश को आगाह करते हुए कहा, "ट्रंप का "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" मुहिम इस देश को पीछे ले जाने वाला साबित होगा। जहां पर किसी अमेरिका की चुनने का कोई अधिकार नहीं होगा, निजता का कोई अधिकार नहीं होगा, गर्भनिरोधक का कोई अधिकार नहीं होगा। यहां तक की आप जिससे प्यार करते हैं, उससे शादी करने का भी अधिकार नहीं होगा।"

इसके साथ ही बाइडेन ने राजनीतिक तौर से विभाजित अमेरिकियों और विशेष रूप से मुख्यधारा के रिपब्लिकन से अमेरिका के लोकतंत्र को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" में अमेरिका के लोकतंत्र की कोई गारंटी नहीं होगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, "लंबे समय से हमने खुद के लिए अमेरिकी लोकतंत्र की गारंटी को आश्वस्त किया है, लेकिन ट्रंप के "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" में ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "हमें इस भयावह सोच से अपने देश के मजबूत लोकतंत्र को बचाना होगा और इसके लिए हम सभी को मिलकर खड़ा होना होगा।"

भाषण के अंत में बाइडेन ने सभी रिपब्लिकन से कहा कि वो ट्रम्प और उनकी मेगा रिपब्लिकन सोच को नकारें। उन्होंने कहा, "अमेरिका में हर पृष्ठभूमि के नागरिकों को लोकतंत्र में अटूट विश्वास है, इसलिए उन्हें ट्रंप की चरमपंथी सोच को अस्वीकार कर देना चाहिए"

मालूम हो कि पिछले हफ्ते राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्रंप के  "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन" की तुलना "अर्ध-फासीवाद" से की थी और साथ में यह भी कहा था कि यह लाखों "मेहनती, कानून का पालन करने वाले अमेरिकी नागरिकों के अपमान वाली सोच है।

टॅग्स :जो बाइडनडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो