लाइव न्यूज़ :

भारत को 159 ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की तैयारी कर रहे: पेंटागन

By भाषा | Updated: May 14, 2021 08:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 मई पेंटागन की ओर से बताया गया कि अमेरिका के रक्षा बल अगले हफ्ते वाणिज्यिक उड़ान के माध्यम से भारत में 159 ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘रक्षा संसाधन एजेंसी त्राविस एयरफोर्स बेस पर 159 ऑक्सीजन सांद्रक तैयार कर रही है। इन्हें वाणिज्यिक उड़ान के जरिए सोमवार यानी 17 मई को भारत रवाना किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित ही हम भारत सरकार में अपने सहयोगियों के साथ करीबी संपर्क में बने हुए हैं ताकि उन्हें हर वो सहायता दे सकें जिसकी उन्हें आवश्यकता है।’’

किर्बी ने कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी चाहते हैं कि पेंटागन भारत के नेताओं के साथ समन्वय बनाकर और उनसे परामर्श कर उनकी हर संभव मदद करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा