लाइव न्यूज़ :

प्रचंड नीत समूह ने प्रतिनिधि सभा को भंग करने के खिलाफ नए प्रदर्शनों की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:16 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडो, 14 फरवरी पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के अलग हुए धड़े ने प्रतिनिधि सभा को भंग करने के खिलाफ नए प्रदर्शन करने के कार्यक्रम की रविवार को घोषणा की।

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 20 दिसंबर को एक आश्चर्यजनक कदम के तहत 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा को भंग करने की सिफारिश की थी। उन्होंने यह कदम प्रचंड की अगुवाई वाले एनसीपी के अलग हुए धड़े के साथ सत्ता को लेकर चल रहे टकराव के बीच उठाया था।

ओली की सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रतिनिधि सभा को भंग करने की सिफारिश को उसी दिन स्वीकार कर लिया था और 30 अप्रैल से 10 मई के बीच नए चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रचंड की अगुवाई वाले धड़े ने प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। प्रचंड सत्तारूढ़ दल के सह अध्यक्ष भी हैं।

प्रचंड और माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाले धड़े ने प्रतिनिधिसभा को भंग करने के खिलाफ नए सिरे से प्रदर्शनों का ऐलान किया है।

रविवार को संवाददाता सम्मेलन में संघर्ष समिति के नेता नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा कि संसद को भंग किए जाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन के तौर पर काठमांडो के तुंदिखेल ओपन ग्राउंड में 19 फरवरी को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

राजधानी काठमांडू सहित देशभर के विभिन्न जिलों में 17 से 24 फरवरी तक विरोध रैलियों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी सदन को भंग करने के खिलाफ लोगों से हस्ताक्षर लेने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 19 से 27 फरवरी तक अभियान चलाएगी।

प्रतिनिधि सभा को भंग करने का विरोध कर रहे धड़े ने प्रदर्शनों के तीसरे चरण में 26 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रदर्शन किए।

संसद भंग करने के अपने कदम का बचाव करते हुए, ओली ने हाल ही में कहा था कि कुछ नेता उनकी सरकार के कामकाज में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे और उनके पास चुनाव में जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला