लाइव न्यूज़ :

वीडियोः अमेरिका में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूंकप, घर से भागते दिखे लोग, सुनामी की चेतावनी हुई जारी

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2023 14:03 IST

भूकंप के झटके अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। यह देखा जा रहा है कि नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप में सुनामी का कितना खतरा है। 

Open in App
ठळक मुद्देभूकंप के झटके अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। अलास्का भूकंपीय रूप से सक्रिय प्रशांत रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। यह देखा जा रहा है कि नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप में सुनामी का कितना खतरा है। 

वाशिंगटनः अमेरिका के अलास्का में आज भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप काफी शक्तिशाली था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। इसके तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केद्र धरती से 9.3 किलोमीटर नीचे थे। 

भूंकप से भयानक तबाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी तरक के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भूकंप के झटके से घर में रखा सारा सामने तेजी से हिलता नजर आ रहा है। इसके बाद एक बच्चे को उसके माता-पिता लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं।

भूकंप के झटके अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। यह देखा जा रहा है कि नॉर्थ अमेरिका महाद्वीप में सुनामी का कितना खतरा है। अलास्का भूकंपीय रूप से सक्रिय प्रशांत रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है।

गौरतलब है कि मार्च 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो उत्तरी अमेरिका में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसने एंकोरेज को तबाह कर दिया और सुनामी ला दी जिसने अलास्का की खाड़ी, अमेरिका के पश्चिमी तट और हवाई को तहस-नहस कर दिया था।

टॅग्स :भूकंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं