लाइव न्यूज़ :

पोलैंड ने अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के अभियान को रोका

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:45 IST

Open in App

वॉरसॉ, 25 अगस्त (एपी) पोलैंड ने बुधवार को कहा कि वह सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लोगों को निकालने के अपने अभियान को रोक रहा है। वहीं पश्चिमी देश, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़कर भाग रहे लोगों की मदद करने वाले अभियान को खत्म करने को तैयार हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक दिन पहले ही कहा है कि वह काबुल से लोगों को निकालने के जोखिम भरे अभियान को पूरा करने की 31 अगस्त की सीमा पर अटल हैं। इसके बाद पोलैंड ने उक्त निर्णय लिया है। पोलैंड के उप विदेश मंत्री मार्सिन प्राइजीडाक्ज ने बुधवार को कहा कि काबुल से आने वाला एक समूह पोलैंड द्वारा विमान से लाया जाने वाला आखिरी दल है और यह अभी उज्बेकिस्तान में है तथा एक और विमान वॉरसॉ के रास्ते में है।उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद फैसले लिए गए। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा स्थिति पर रिपोर्टों के लंबे विश्लेषण के बाद हम अपने राजनयिकों और सैनिकों की जान खतरे में नहीं डाल सकते।’’प्राइजीडाक्ज ने कहा कि कई सैनिक कुछ प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ समय के लिए देश में रहेंगे जिनमें बेस को बंद करना भी शामिल है। पोलैंड ने सैड़कों लोगों को वॉरसॉ लाने के लिए एक एक दर्जन से अधिक विमानों का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत