लाइव न्यूज़ :

संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लेंगे पीएम मोदी और जो बाइडन, जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2023 16:21 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और जो बाइडन एक संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लेंगे और पत्रकारों से सवाल लेंगे।व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को बड़ी बात बताया।बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं।

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को एक संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लेंगे और पत्रकारों से सवाल लेंगे। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी साझा की। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को बड़ी बात बताया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयटर्स ने किर्बी के हवाले से कहा, "हम आभारी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के अंत में एक प्रेस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है और हमें खुशी है कि वह भी इसे महत्वपूर्ण मानते हैं।" उन्होंने कहा कि एक प्रश्न अमेरिकी प्रेस से और एक भारतीय पत्रकार से पूछा जाएगा। बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं।

अपनी अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय का दौरा किया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने कई बिजनेस लीडर्स, टेक्नोक्रेट्स और प्रसिद्ध हस्तियों से भी मुलाकात की। न्यूयॉर्क में अपने कार्यक्रम निपटाने के बाद पीएम मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में वॉशिंगटन पहुंचे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम महिला जिल बाइडन से मुलाकात की और उनके साथ वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा किया। बाद में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात की, जिन्होंने व्हाइट हाउस में उनके लिए एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। मुलाकात में उपहारों का आदान-प्रदान भी शामिल था।

2014 में पदभार संभालने के बाद से पीएम मोदी पांच बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं। वर्तमान यात्रा राजकीय यात्रा की पूर्ण राजनयिक स्थिति के साथ उनकी पहली यात्रा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनWhite Houseअमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत