लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का चीन दौरा Highlights: नौका विहार और झील किनारे सैर के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 28, 2018 10:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा का आज दूसरा दिन है। जानें इस यात्रा की सभी बड़ी हाईलाइट्स...

Open in App

वुहान, 28 अप्रैलः प्रधानमंत्री नरेंद्र के चीन दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत नौका विहार से हुई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उन्होंने झील किनारे सैर भी की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की और तस्वीरें भी खिंचवाई। दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिक सजह दिखाई दे रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इन क्षणों को ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा, 'भारत और चीन के रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईस्ट लेक के किनारे सैर की।'

दोनों नेताओं की मुलाकात के बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रीफ करते हुए कहा, 'भारत-चीन सीमा के मुद्दे पर दोनों नेता (मोदी और शी) विशेष प्रतिनिधियों के जरिए तर्कसंगत और पारस्परिक समाधान को खोजने के लिए सहमत हुए हैं। दोनों नेता इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि वे रणनीतिक बातचीत जारी रखेंगे। ग्लोबल हेल्थकेयर को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है। दोनों नेता व्यापारिक रिश्तों में संतुलन कायम रखने पर सहमत हुए हैं।'

यह भी पढ़ेंः चार साल में चार बार चीन जा चुके हैं पीएम नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग के संग अनौपचारिक भेंट की ये है वजह

पीएम मोदी की चीन यात्रा के पहले दिन चर्चा के मुद्दों की जानकारी देते हुए रवीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'चीनी राष्ट्रपति शी के साथ पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए वुहान पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों नेता हमारे द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ने की रणनीतिक और दीर्घकालीन परिप्रेक्ष्य से समीक्षा करेंगे।'

यह भी पढ़ेंः वीडियोः जब मोदी-जिनपिंग की मुलाकात में बजने लगा 'तू-तू है वही, दिल ने जिसे अपना कहा'

पिछले चार साल के कार्यकाल में पीएम मोदी का यह चौथा चीन दौरा है। इससे पहले अपने 10 साल के कार्यकाल में मनमोहन सिंह ने तीन बार चीन की यात्रा की थी। गौरतलब है कि पीएम मोदी की यह अनौपचारिक यात्रा है। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा तो होगी लेकिन किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया जाएगा। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब भारत और चीन के किसी नेता की बैठक के बाद कोई ज्वाइंट कॉन्फ्रेंस या मीडिया ब्रीफिंग नहीं होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी