लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की छवि बदली, भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर कंसुपाड़ा ने कहा-सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2024 17:31 IST

PM Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: वैश्विक नेता माना जाता है...मुझे विश्वास है कि मोदी भारतीय गौरव, भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद के प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंसुपाड़ा ‘व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन’ के निदेशक मंडल में हैं। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज है।खुशहाली सूचकांक में सुधार हो रहा है।

PM Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक नामी डॉक्टर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शासन के पिछले 10 वर्षों में दुनिया में भारत की छवि बदल दी और एक सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं। पेंसिल्वेनिया प्रांत के फिलाडेल्फिया के भारतवंशी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ बिंदुकुमार कंसुपाड़ा ने बुधवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में न केवल भारत की बल्कि भारतीयों की छवि बदल रहे हैं। उन्हें अब एक वैश्विक नेता माना जाता है...मुझे विश्वास है कि मोदी भारतीय गौरव, भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद के प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित कर रहे हैं।’’ डॉ. कंसुपाड़ा दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन ‘‘डेसिस डिसाइड्स’’ में भाग लेने के लिए यहां आए थे, जिसे बुधवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने संबोधित किया था।

कंसुपाड़ा ‘व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन’ के निदेशक मंडल में हैं। हालिया समय में कई बार भारत की यात्रा करने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दृष्टिकोण से मोदी ने काफी कुछ किया है। शिक्षा में, जब मैं मेडिकल कॉलेज में था, उस वक्त मुंबई में केवल चार मेडिकल कॉलेज थे। अब भारत में, 700 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज है।

मुझे याद है कि 1970 में भारत में केवल पांच आईआईटी थे। अब 23 आईआईटी हैं।’’ भारतवंशी डॉक्टर ने कहा, ‘‘भारतीय युवाओं में जबरदस्त आत्मविश्वास है। पर्यटन के साथ तीर्थाटन विकसित हो गया है। हवाई अड्डों की संख्या बढ़ रही है। खुशहाली सूचकांक में सुधार हो रहा है। लोग अधिक आत्मनिर्भर हैं और मुझे लगता है कि लोगों को भारतीय होने पर गर्व है।’’

एक सवाल पर डॉ. कंसुपाड़ा ने कहा कि मोदी ने भारत के लोगों को गौरव की अनुभूति करायी है। डॉ. कंसुपाड़ा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर भारतीय-अमेरिकी समुदाय की युवा पीढ़ी को व्यवसाय विकास और सामुदायिक मामलों के लिए कभी-कभी भारत का दौरा करना पड़े क्योंकि देश अब उत्कृष्टता का केंद्र है।

टॅग्स :अमेरिकानरेंद्र मोदीUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात