लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ जापान में कर सकते हैं द्विपक्षीय बैठक

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2023 16:49 IST

जापान में अगर दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात होती है तो पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों नेताओं के बीच हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक की संभावना हैपीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में तीन सत्रों में भाग लेने के लिए शुक्रवार को रवाना हुएपीएम मोदी अपने इस दौरे में पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच जापान में द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक की संभावना है। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

अगर दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात होती है तो पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी। पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के हिस्से के रूप में जी-7 शिखर सम्मेलन में तीन सत्रों में भाग लेने के लिए शुक्रवार की सुबह जापानी शहर के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी अपने इस दौरे में पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे।

शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा, पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सहित कई वैश्विक नेताओं के साथ गंभीर द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इस बीच शनिवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बैठक होने की संभावना है, लेकिन अभी तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्ष प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा में लगे हुए हैं। जापान के निमंत्रण के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

पूर्वी यूरोपीय देश में संघर्ष शुरू होने के बाद यूक्रेन की पहली उप विदेश मंत्री एमीन दझापरोवा ने पिछले महीने भारत का दौरा किया था, यह यूक्रेन से भारत की पहली उच्च स्तरीय यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान, धपरोवा ने विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को एक पत्र सौंपा। यह पत्र राष्ट्रपति जेलेंस्की द्वारा पीएम मोदी को लिखा गया था।

जब से यूक्रेन संघर्ष शुरू हुआ, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ राष्ट्रपति जेलेंस्की से कई बार बात की। पिछले साल 4 अक्टूबर को राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत में, पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध का "कोई सैन्य समाधान नहीं" हो सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत हमेशा इस बात पर कायम रहा है कि कूटनीति और बातचीत के जरिए संकट का समाधान किया जाना चाहिए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनरूसG-7
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी