लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने की बहरीन के वली अहद से मुलाकात, दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा

By भाषा | Updated: August 25, 2019 09:37 IST

मोदी बहरीन से रविवार को फ्रांस लौटेंगे जहां वह जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की बहरीन की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस देश की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री को शनिवार को यहां ‘‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रिनेसन्स’’ से सम्मानित किया गया। तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के तीसरे चरण के तहत मोदी यहां पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से रविवार को मुलाकात की और भारत एवं बहरीन के बीच मित्रता मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत में व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-आदान पर विशेष ध्यान रहा। प्रधानमंत्री मोदी की बहरीन की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस देश की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट किया , ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से मुलाकात की। उन्होंने हमारे संबंधों को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से मुलाकात की। उन्होंने खासकर व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संदर्भ में दोनों देशों के बीच मित्रता मजबूत करने पर बातचीत की।’’

इससे पहले, प्रधानमंत्री को शनिवार को यहां ‘‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रिनेसन्स’’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ भी विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के तीसरे चरण के तहत मोदी यहां पहुंचे हैं। मोदी ने बहरीन पहुंचने से पहले संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की, जहां उन्होंने अबुधाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुधारने के तरीकों पर शनिवार को चर्चा की।

मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका के निभाने लिए संयुक्त अबर अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किया गया। मोदी बहरीन से रविवार को फ्रांस लौटेंगे जहां वह जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत