लाइव न्यूज़ :

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- इजराइल पर हमलों की योजना बना रहा है ईरान

By भाषा | Updated: November 25, 2019 09:32 IST

उल्लेखनीय है कि नेतन्याहू ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिल भी अपने इजराइली समकक्ष अवीव कोहावी से मुलाकात करने के यहां आए हैं।

Open in App

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर उनके देश के खिलाफ हमलों की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। सीरिया के साथ लगती सीमा के निकट सेना के शिविर के दौरे पर आये नेतन्याहू ने रविवार को कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र में और हमारे खिलाफ ईरान की आक्रामकता जारी है।’’

नेतन्याहू पर बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के तीन मामलों में आरोप तय किए थे जिसके कारण वह अपने राजनीतिक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नेतन्याहू ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिल भी अपने इजराइली समकक्ष अवीव कोहावी से मुलाकात करने के यहां आए हैं।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हम ईरान को हमारे क्षेत्र में यहां पहुंच बनाने से रोकने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इसमें ईरान से सीरिया में घातक हथियारों को भेजे जाने को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी शामिल है।’’

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?