लाइव न्यूज़ :

फाइजर ने कोविड-रोधी गोली के ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ भी प्रभावी होने का दावा किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 दिसंबर (एपी) दवा कंपनी फाइजर ने मंगलवार को दावा किया कि उसकी प्रयोगात्मक कोविड-रोधी गोली कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के खिलाफ भी प्रभावी साबित हुई है।

कंपनी ने कहा कि 2,250 लोगों पर किए गए शोध के पूर्ण निष्कर्ष में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी कोविड-रोधी गोली वायरस के खिलाफ प्रभावी है। इसने कहा कि कोविड-19 के शुरुआती लक्षणों के बाद उच्च जोखिम वाले वयस्कों को दी गई दवा से संयुक्त रूप से अस्पताल में भर्ती होने और मौत के मामलों में करीब 89 फीसदी कमी दर्ज की गई।

फाइजर ने यह भी कहा कि प्रयोगशाला में अलग से किए गए परीक्षण में पाया गया कि यह गोली वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ भी कारगर है, जैसा कि कई विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया था।

फाइजर ने मानव-निर्मित उस प्रमुख प्रोटीन के खिलाफ इस दवा का परीक्षण किया, जिसकी मदद से आमीक्रोन खुद को मजबूत करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत