लाइव न्यूज़ :

आज एक्ट्रेस मेगन के हो जाएंगे प्रिंस हैरी, इस खास वजह से तोहफे में 'सांड़' देगा PETA

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 19, 2018 5:18 AM

PETA इंडिया ने मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी में एक खास 'मेरी' गिफ्ट देने का फैसला किया है।

Open in App

मुंबई, 19 मईः प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्कल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शाही शादी को लेकर दुनिया भर में उत्साह है। भारत में जानवरों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाले संगठन PETA ने भी इस जोड़े को एक खास तोहफा देने का फैसला किया है। दरअसल, प्रिंस हैरी और मेगन को एक सांड देंगे जिसका नाम 'मेरी' रखा गया है। 'मेरी' नाम मेगन और हैरी से मिलकर बना है।

मेरी फिलहाल महाराष्ट्र के एक पशुपालन घर में है। इसे पिछले दिनों पेटा के सदस्यों ने बचाया था जब इसके गले पर गहरे चोट के निशान थे। एएनआई से बात करते हुए पेटा इंडिया के संयुक्त निदेशक सचिन बांगेरा ने कहा कि इस गिफ्ट के जरिए वो लोगों में जानवरों के प्रति हिंसा को लेकर जागरूकता लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमने सांड का नाम प्रिंस हैरी और मर्केल के नाम पर रखा है। बांगेरा के मुताबिक यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है कि सांड को महाराष्ट्र से ब्रिटेन पहुंचाया जाए। इसलिए मेरी की एक तस्वीर फ्रेम करवा के पहुंचा दी जाएगी।  यह शादी विंडसर कासल में मौजूद सेंट चार्ज चैपल चर्च में होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :प्रिंस हैरीपेटा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: राजस्थानी थीम वाले एक रेस्तरां में आदमी ने ऊंट को सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया

भारतBan on 23 Dog Breeds: 'कुत्तों पर केंद्र ने लगाया बैन', पिटबुल-रॉटविलर जैसे खतरनाक ब्रीड के कुत्ते नहीं पाल सकेंगे

बॉलीवुड चुस्कीPETA इंडिया ने जैकी श्रॉफ को 2023 की सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी पुरस्कार से नवाजा

ज़रा हटकेदेखें वीडियो: पूजा-पाठ व अन्य अनुष्ठान के लिए केरल के मंदिर में लाया गया भारत का पहला रोबोटिक हाथी, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भारी भीड़

विश्वप्रिंस हैरी का दावा- उनके भाई विलियम ने उनपर किया था शारीरिक हमला, जानें कारण

विश्व अधिक खबरें

ज़रा हटकेWatch: रेस्टोरेंट में बेफिक्र होकर खाना खा रहा था शख्स, अचानक चोर ने मारी एंट्री फिर हुआ कुछ ऐसा...

विश्वVideo: दक्षिण कोरिया की सीमा में कूड़े और कचरे से भरे गुब्बारे भेज रहा है उत्तर कोरिया, सामने आया वीडियो

विश्वअमेरिका में बर्थडे पार्टी के दौरान पसरा मातम, सामूहिक गोलीबारी में 27 लोगों को बनाया निशाना; एक की मौत

विश्वRussia-Ukraine War: अमेरिका के इस फैसले से बज गई है तीसरे विश्वयुद्ध की घंटी! रूस को मिल जाएगा तबाही मचाने का बहाना

ज़रा हटकेरोमांटिक पल बिताने गए कपल के साथ होटल में हुआ कुछ ऐसा, दोनों की हालत हुई खराब; जानें क्या है मामला?