लाइव न्यूज़ :

भारतीय समुदाय के लोग अपनी मेहनत और लगन से अमेरिका में भारत का मान बढ़ा रहे हैं: पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: June 22, 2023 20:39 IST

पीएम मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के तीसरे दिन व्हाइट हाउस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा, पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस आया हूं।'

Open in App

वाशिंटन: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ऐतिहासिक योग सत्र का नेतृत्व करने और व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के साथ एक निजी रात्रिभोज में भाग लेने के एक दिन बाद, पीएम मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के तीसरे दिन व्हाइट हाउस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा, पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस आया हूं।' यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका दोनों को हमारी विविधता पर गर्व है। भारत और अमेरिका की साझेदारी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर कोविड महामारी के बाद क्योंकि एक नई विश्व व्यवस्था बन रही है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, भारतीय समुदाय के लोग अपनी मेहनत और लगन से अमेरिका में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। आप हमारे रिश्ते की असली ताकत हैं। मैं राष्ट्रपति बाइडन और डॉ. जिल बाइडन को यह सम्मान देने के लिए धन्यवाद देता हूं। 

इससे पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण में राष्ट्रपति जो बाइडन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं जो बाइडन का आभार व्यक्त करता हूं। आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि यह भारतीयों और भारतीय अमेरिकियों के लिए सम्मान की बात है।

वहीं पीएम मोदी के संबोधन से पहले मेजबान देश के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के लिए कहा कि आपके सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अब से दशकों बाद, लोग पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि क्वाड ने वैश्विक भलाई के लिए इतिहास की दिशा को मोड़ दिया। 

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में वापस स्वागत है। मैं यहां राजकीय यात्रा पर आपकी मेजबानी करने वाला पहला व्यक्ति बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीUSAजो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा