लाइव न्यूज़ :

युद्ध से शांति के मार्ग पर बढ़ने के लिए ‘शांतिरक्षक’ सबसे प्रभावी उपाय: जयशंकर

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:50 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि युद्ध से शांति की ओर जाने वाले कठिन पथ पर बढ़ने के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक’ सबसे प्रभावी उपाय सिद्ध हुआ है। जयशंकर ने कर्तव्य निर्वाह करते हुए अपनी जान गंवाने वाले शांतिरक्षकों को यहां संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद यह बयान दिया। भारतीय विदेश मंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी मौजूद थे। जयशंकर ने कहा, “ऐसे समय जब हम संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, युद्ध से शांति के मार्ग पर बढ़ने के वास्ते मेजबान देशों की सहायता के लिए यूएन के पास शांतिरक्षकों के रूप में सबसे प्रभावी उपाय मौजूद है।” भारत वर्तमान में सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है और इस नाते बुधवार को जयशंकर, ‘रक्षकों की रक्षा’ के विषय पर तकनीक और शांतिरक्षा पर खुली बहस की अध्यक्षता करेंगे। सुरक्षा परिषद, लगभग 40 साल में पहली बार, भारत की अध्यक्षता में शांतिरक्षा पर दो महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्वीकार्यता देगी। जयशंकर ने कहा कि 1948 से अब तक दस लाख से ज्यादा शांतिरक्षकों ने संयुक्त राष्ट्र के झंडे के तले सेवा दी है। उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा एक विशिष्ट वैश्विक साझेदारी है। इसमें महासभा, सुरक्षा परिषद, सचिवालय, सेना और पुलिस तथा मेजबान देशों की सरकारें एक साथ आकर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और शांति के लिए प्रयास करते हैं।” जयशंकर ने कहा, “इसकी शक्ति यूएन चार्टर की वैधता तथा योगदान देने वाले देशों में निहित है जो कीमती संसाधन उपलब्ध कराते हैं।” गुतारेस ने कहा कि वह “आज शांतिरक्षा स्मारक पर शांतिरक्षकों के बलिदान का सम्मान करने के लिए” भारत को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि शांतिरक्षकों की सुरक्षा मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं