लाइव न्यूज़ :

विमान में यात्री ने एयरहोस्टोस से की सेक्स की मांग, सारे कपड़े उतारे, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, आरोपी गिरफ्तार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 2, 2024 20:52 IST

एक आपराधिक शिकायत में विस्तार से बताया गया है कि कैसे गैपको ने विमान में अराजकता फैलाई। इसमें बताया गया है कि उसने क्रू निर्देशों के विपरीत बोर्ड पर वेप पेन का इस्तेमाल किया और कुछ समय के लिए खुद को शौचालय में बंद कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देविमान में यात्री ने एयरहोस्टोस से की सेक्स की मांग26 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर बीच हवा में अपनी शर्ट उतार दी चालक दल के एक सदस्य को गाली भी दी

US Man Strips Mid-Air: न्यू जर्सी के एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने हवा में उड़ रहे विमान में ऐसी हरकत जिससे विमान को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। न्यू जर्सी के एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर बीच हवा में अपनी शर्ट उतार दी और चालक दल के एक सदस्य को गाली भी दी। इतना ही नहीं उसने कथित तौर पर एयरहोस्टेस से सेक्स की मांग की। आरोपी एरिक निकोलस गैपको को 18 जुलाई को सिएटल से डलास के लिए अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में कथित दुर्व्यवहार और जीवन-धमकी देने वाली हरकतों के लिए गिरफ्तार किया गया है।

एरिक ने कई बार आपातकालीन दरवाजा खोलने की भी कोशिश की। उसकी हरकतों के कारण विमान को तत्काल लैंडिंग को मजबूर होना पड़ा। यूटा जिले के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि एक उड़ान के दौरान आरोपी एरिक निकोलस गैपको ने अपनी शर्ट उतार दी, वेप पेन का इस्तेमाल किया, क्रू के साथ गाली-गलौच की और एयरहोस्टेस से यौन संबंध का प्रस्ताव रखा। उसने विमान में ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी जिसके कारण सब परेशान हो गए। एरिक ने एक फ्लाइट अटेंडेंट के साथ मारपीट भी की। गैपको के इस बेहूदा के व्यवहार के लिए उड़ान से पहले अत्यधिक मारिजुआना का सेवन करने को कारण बताया गया।

अरानजक फ़ुटेज में गैपको को नग्न अवस्था में चिल्लाते हुए कैद किया गया। विमान के शौचालय के पास चालक दल के सदस्यों ने उसे शांत करने की कोशिश की।  एक अन्य वीडियो में यात्रियों को गैपको के हाथों और पैरों को पकड़कर उसे पीछे की सीट पर सुरक्षित रखते हुए फ्लाइट क्रू की सहायता करते हुए दिखाया गया। उसकी हरकतों के कारण विमान को साल्ट लेक सिटी की ओर मोड़ दिया गया।

पुलिस ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के आसपास साल्ट लेक सिटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरोपी एरिक निकोलस गैपको को  गिरफ्तार किया। एक आपराधिक शिकायत में विस्तार से बताया गया है कि कैसे गैपको ने विमान में अराजकता फैलाई। इसमें बताया गया है कि उसने क्रू निर्देशों के विपरीत बोर्ड पर वेप पेन का इस्तेमाल किया और कुछ समय के लिए खुद को शौचालय में बंद कर लिया। वह लगातार चिल्लाता रहा और उड़ान के दौरान विमान के बाहरी दरवाजे (आगे और पीछे) खोलने का प्रयास किया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयौन उत्पीड़नअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल