लाइव न्यूज़ :

दो नौकाओं की टक्कर में यात्री नाव डूबी, 22 की मौत

By भाषा | Updated: August 28, 2021 22:05 IST

Open in App

ढाका, 28 अगस्त (एपी) बांग्लादेश में एक यात्री नौका और एक मालवाहक नौका और के बीच टक्कर में यात्री नौका के डूब जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। नौका पर 100 से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मालवाहक नौका के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजधानी ढाका से 82 किलोमीटर दूर ब्रह्मनबारी जिले में एक बड़े जलाशय में नौका शुक्रवार की शाम को डूब गई। जिले के अग्निशमन सेवा एवं सिविल डिफेंस के अधिकारी एमोन सरकार ने कहा कि करीब 24 घंटे की तलाशी अभियान के बाद किसी भी यात्री के लापता होने की संभावना नहीं है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 50 यात्री लापता हैं। सरकार ने फोन पर बताया, ‘‘हो सकता है कि कई लोग तैरकर सुरक्षित निकल गए होंगे। यात्रियों की कोई सूची नहीं थी। आज कोई भी व्यक्ति लापता लोगों के बारे में हमसे पूछने नहीं आया।’’ बांग्लादेश में 230 नदियां हैं और इन नदियों से यात्रियों तथा सामान का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। सरकार ने कहा कि नौका आधी डूबी हुई है और रविवार को इसे तट पर लाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत