लाइव न्यूज़ :

अमरुल्लाह सालेह ने कहा, पंजशीर हमारे हाथों से नहीं गया है, मैं अभी भी अफगानिस्तान में हूं

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 4, 2021 08:56 IST

तालिबान ने ह दावा करने के बाद कि सालेह देश छोड़कर भाग गए हैं । सालेह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह पंजशीर में है और अपनी भूमि की रक्षा में लगे हुए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देअमरुल्लाह सालेह ने कहा कि मैं देश छोड़कर नहीं भागा हूं तालिबान ने यह दावा किया था कि सालेह देश छोड़कर भाग गए सालेह ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि पंजशीर अभी भी हमारे हाथों में है

काबुल :   अफगानिस्तान का एख मात्र प्रांत तमाम कोशिशों के बाद भी तालिबान की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है । पंजशीर में तालिबान की तमाम कोशिशें नाकाम हो रही है । तालिबान ने यह दावा किया कि अमरुल्लाह सालेह देश छोड़कर भाग गया है लेकिन उसके कुछ ही घंटों बाद देश के 'कार्यवाहक' राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक ऑडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि वह पंजशीर में है।

बीबीसी के साथ एक वॉयस कॉल में, अमरुल्ला सालेह ने उनके अफगानिस्तान से भागने की खबरों को "बिल्कुल निराधार" बताया । उन्होंने कहा कि वह पंजशीर घाटी में अपने अड्डे से बोल रहे थे और अपने कमांडरों और राजनीतिक नेताओं के साथ थे ।  उन्होंने कहा, "हम स्थिति का प्रबंधन कर रहे हैं । बेशक, यह एक कठिन स्थिति है। हमने तालिबान, पाकिस्तान, अल-कायदा और अन्य आतंकवादी समूहों द्वारा अफगानिस्तान पर आक्रमण देखा है ।"

सालेह ने आगे कहा कि "प्रतिरोध बलों" ने अपनी जमीन पकड़ ली है और पंजशीर में कोई क्षेत्र नहीं खोया है । उन्होंने कहा, "पिछले 4-5 दिनों में तालिबान ने घाटी में अपना आक्रमण शुरू किया है लेकिन अब तक उन्हें  कोई खास फायदा नहीं हुआ है।"

'कार्यवाहक' राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी सेना तालिबान के साथ मिली हुई थी   और अफगानिस्तान पर आक्रमण में उसकी सहायता कर रही थी । टोलो न्यूज ने अमरुल्ला सालेह का एक वीडियो फुटेज भी जारी किया, जिसमें कहा गया था कि वह पंजशीर में है और अफगानिस्तान से नहीं भागा है जैसा कि तालिबान ने पहले बताया था ।

इससे पहले दिन में, तालिबान ने दावा किया था कि सालेह प्रतिरोध बल के कमांडरों के साथ अफहगानिस्तान छोड़कर भाग गया है । समूह ने कहा कि वे दो विमानों से पंजशीर से ताजिकिस्तान भाग गए ।

अफगान प्रतिरोध बल के साथ गतिरोध के दौरान भारी हताहत हुए तालिबान ने पंजशीर प्रांत पर हमला करने के लिए इस्लामिक चरमपंथी अल-कायदा के साथ हाथ मिलाया है । अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही तालिबान पंजशीर को भी अपने अधिकार में लाने की कोशिश में लगा हुआ लेकिन अबतक उसे कोई सफलता नहीं मिली है । तालिबान जल्द ही अफगानिस्तान में अपनी सरकार बनाने जा रहा है ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानAmrullah Saleh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल