लाइव न्यूज़ :

गाजा सीमा पर गोलीबारी में घायल फलस्तीनी बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:06 IST

Open in App

रामल्ला (वेस्ट बैंक), 28 अगस्त (एपी) गाजा-इजराइल सीमा पर पिछले सप्ताह हिंसक प्रदर्शन के दौरान इजराइल की ओर से की गई गोलीबारी में घायल फलस्तीन के 12 साल के बच्चे की शनिवार को मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी थी। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा पर शासन करने वाले हमास द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान 21 अगस्त को हसन अबू अल-नील को गोली लगी थी। यह प्रदर्शन मिस्र और इजराइल द्वारा इस इलाके की नाकेबंदी के विरोध में आयोजित की गई थी। फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों द्वारा सीमा के निकट इजराइली सैनिकों पर पथराव करने और विस्फोटक पदार्थों के फेंकने के बाद हिंसा भड़क उठी। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल के सैनिकों ने गोलियां चलाई और 40 से ज्यादा फलस्तीन के नागरिक घायल हो गए। वहीं एक अन्य घायल फलस्तीनी व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गई। बाद में उसकी पहचान हमास के सैन्य विंग के सदस्य के तौर पर की गई। झड़प के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने इजराइल के सैनिक के सिर में सामने से गोली मार दी। सैनिक की हालत नाजुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व2 बच्चे, एक गर्भवती महिला और 8 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों की मौत, गाजा में इजरायली हवाई हमला

विश्वIRIS Dena: हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमला, 87 शव बरामद और ईरान के 32 नौसैनिकों को बचाया

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वIsrael Attack Lebanon: इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, हिज्बुल्ला- हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं