लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की सीमाएं सुरक्षित, किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार: जनरल बाजवा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 23:44 IST

Open in App

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सोमवार को देश के सांसदों को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और सेना अफगानिस्तान में बदलते घटनाक्रम के बीच किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बाजवा ने रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा (कश्मीर सहित) पर संसदीय समितियों को जानकारी देते हुए क्षेत्र के सतत विकास के लिए युद्ध से जर्जर अफगानिस्तान में शांति बहाली के महत्व को भी रेखांकित किया। सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में जनरल बाजवा के हवाले से कहा, '' पश्चिमी जोन सीमा प्रबंधन के लिए समय रहते उठाए गए कदमों के कारण आज चुनौतियों के बावजूद पाकिस्तान की सीमाएं सुरक्षित हैं और हम किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं।'' बाजवा ने यह भी कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल किया बिना शांति संभव नहीं है। उन्होंने कहा, '' विश्व को यह पता होना चाहिए कि कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के बिना, शांति और स्थिरता नहीं आ सकती।’’ प्रतिनिधिमंडल में ससंदीय कश्मीर समिति, रक्षा मामलों पर सीनेट की स्थायी समिति और रक्षा मामलों पर नेशनल असेंबली की स्थायी समिति के सदस्य शामिल रहे जिन्हें सीमा की परिस्थितियों समेत सुरक्षा के हालात और शांति एवं स्थिरता के वास्ते सेना के प्रयासों से अवगत कराया गया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, गत 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण और बृहस्पतिवार को काबुल में आईएसआईएस-के के घातक आतंकवादी हमलों के बाद सांसदों को पहली बार सुरक्षा हालात से अवगत कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं