लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पत्रकारों को कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा से पहले रोका

By भाषा | Updated: August 25, 2019 05:15 IST

भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निष्प्रभावी कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। 

Open in App

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की पुलिस ने सांकेतिक तौर पर नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ रहे सैकड़ों पत्रकारों को रोक लिया। कई गाड़ियों में सवार पत्रकारों को नियंत्रण रेखा से करीब सात किलोमीटर पहले रोक दिया गया। पत्रकारों ने कहा कि वे कश्मीरियों के लिए दो ट्रक भर के दवाइयां और खाना ले जा रहे थे।

यह मार्च मुजफ्फराबाद में सेंट्रल प्रेस क्लब से शुरू हुआ। पाकिस्तान फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (पीएफयूजे) के अध्यक्ष अफज़ल बट और महासचिव लाला असद पठान के नेतृत्व में इस मार्च में करीब 400 पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बट ने ट्वीट कर कहा कि मार्च का मकसद कश्मीर में हालात की रिपोर्ट करना था।

भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निष्प्रभावी कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं