लाइव न्यूज़ :

टॉक शो के दौरान अपनी राय रख रहे पाकिस्तानी चैनल, हाईकोर्ट ने नियामक को कार्रवाई करने से रोका

By भाषा | Updated: October 30, 2019 18:38 IST

उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए याचिका को स्वीकार कर लिया और प्राधिकरण तथा सूचना मंत्रालय समेत सभी प्रतिवादियों को लिखित में अपने जवाब सौंपने के आदेश दिये।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी प्रस्तोताओं ने उस निर्देश को चुनौती दी है जिसमें ‘टॉक शो’ के दौरान उनके अपनी राय रखने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 11 प्रस्तोताओं ने पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण की अधिसूचना के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है।

लाहौर उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक को अगले आदेशों तक उन करीब 11 टीवी प्रस्तोता के खिलाफ किसी तरह की प्रतिकूल कार्रवाई करने से बुधवार को रोक दिया जिन्होंने एक निर्देश को चुनौती दी है। एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी गई है।

टीवी प्रस्तोताओं ने उस निर्देश को चुनौती दी है जिसमें ‘टॉक शो’ के दौरान उनके अपनी राय रखने पर रोक लगा दी गई है। डॉन की खबर के अनुसार 11 प्रस्तोताओं ने पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण की अधिसूचना के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि ऐसा निर्देश देकर देश के संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन किया गया है जो प्रत्येक पाकिस्तानी नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से प्राधिकरण की उस अधिसूचना पर मामले में अंतिम फैसला आने तक रोक लगाने का आग्रह किया है।

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान प्राधिकरण के वकील ने कहा कि नियामक संस्था पहले ही इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण जारी कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई लाहौर उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है और इसे केवल इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा ही सुना जा सकता है।

उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए याचिका को स्वीकार कर लिया और प्राधिकरण तथा सूचना मंत्रालय समेत सभी प्रतिवादियों को लिखित में अपने जवाब सौंपने के आदेश दिये।

सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मीडिया के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों ने भी अधिसूचना जारी करने के लिए प्राधिकरण की निंदा की थी।

टॅग्स :पाकिस्तानहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट