लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में है मसूद अजहर, पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना की गिरफ्तारी को लेकर वहां की सरकार को लिखा खत

By अनिल शर्मा | Updated: September 14, 2022 10:57 IST

पाकिस्तान द्वारा दावा किए जाने के बावजूद कि उसका पता नहीं लगाया जा सकता है, वह (अजहर) पाकिस्तानी सोशल मीडिया नेटवर्क पर लेख लिखता रहता है जिसमें जेएम कैडरों को जिहाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देअजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है।भारत में हुए कई आतंकी हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि अजहर पाकिस्तान में नहीं बल्कि अफगानिस्तान में मौजूद है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए अफगानिस्तान को एक पत्र लिखा है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट बोल न्यूज के अनुसार, मौलाना मसूद अजहर संभवत: अफगानिस्तान के नंगरहार और कनहर इलाकों में मौजूद है।

यह रिपोर्ट पेरिस स्थित अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) द्वारा इस्लामाबाद को संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित कुछ आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर करने के बाद आई है। पाकिस्तान पर एफएटीएफ के लगातार दबाव का नतीजा ही है कि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ऑपरेशनल कमांडर साजिद मीर पर कार्रवाई की जिसे वहअब तक मृत घोषित करता रहा।

दक्षिण एशिया प्रेस के मुताबिक, पाकिस्तान का कहना है कि अजहर पाकिस्तान में मौजूद नहीं है। उसके अफगानिस्तान में होने की संभावना है। पाकिस्तान द्वारा दावा किए जाने के बावजूद कि उसका पता नहीं लगाया जा सकता है, वह (अजहर) पाकिस्तानी सोशल मीडिया नेटवर्क पर लेख लिखता रहता है जिसमें जेएम कैडरों को जिहाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

गौरतलब है कि अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। भारत में हुए कई आतंकी हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार रहा है।  1998 में कंधार विमान हाईजैक, जम्मू कश्मीर विधानसभा में हमला, 2001 में देश की संसद में आतंकी हमला,  सभी के पीछे का मसूद अजहर ही मास्टरमाइंड है।

टॅग्स :मसूद अजहरअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!