लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में समावेशी प्रशासन के लिए तालिबान की ‘‘मदद’’ करेगा पाकिस्तान: बाजवा ने राब से कहा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:14 IST

Open in App

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से कहा कि अफगानिस्तान में समावेशी प्रशासन के गठन में इस्लामाबाद तालिबान की ‘‘मदद’’ करेगा। बाजवा ने राब के साथ यहां अपनी मुलाकात के दौरान पारस्परिक हित, क्षेत्रीय सुरक्षा और अफगानिस्तान में स्थिति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अखबार ‘पाकिस्तान ऑब्जर्वर’ की खबर के अनुसार बाजवा ने बैठक के दौरान कहा कि पाकिस्तान ‘‘अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता के लिए लड़ाई जारी रखेगा तथा एक समावेशी प्रशासन के गठन में मदद करेगा।’’ बाजवा की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद शनिवार को काबुल पहुंचे जहां तालिबान अब तक सरकार का गठन नहीं कर पाया है। राब देश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान पहुंचे थे। खबर में कहा गया, ‘‘दोनों पक्ष रक्षा, प्रशिक्षण एवं आतंकवाद रोधी क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर सहमत हुए।’’ राब ने कहा, ‘‘ब्रिटेन-पाकिस्तान संबंधों का आधार बहुत मजबूत है और ब्रिटेन इसे अगले स्तर तक ले जाना चाहता है। अफगानिस्तान के भविष्य में भी हमारे साझा हित हैं। हम तालिबान को उसके शब्दों से नहीं, काम से परखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं