लाइव न्यूज़ :

कर्ज में डूबा पाकिस्तान फिर चीन से चाहता है 2.7 अरब डॉलर का लोन, ब्याज दर पर फंसी है बात! जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2020 11:04 IST

पाकिस्तान की हालत पहले ही कर्ज के कारण खराब है। देश की अर्थव्यवस्था भी कंगाली के दौर से गुजर रही है। इस बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन से कर्ज लेने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान चीन से शुरुआती तौर पर 6.1 अरब डॉलर की फंडिंग में से 2.73 अरब डॉलर के कर्ज की मांग करेगाCPEC के मेनलॉइन-1 प्रोजेक्ट के पैकेज-I के लिए कर्ज लेगा पाकिस्तान, अगले हफ्ते चीन को भेजा जाएगा औपचारिक पत्र

पहले ही कर्ज से दबे और बदहाल पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन से 2.7 अरब डॉलर कर्ज लेने का फैसला किया है। पाकिस्तान ये कर्ज चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के मेनलॉइन-1 प्रोजेक्ट के पैकेज-I के लिए लेगा।

पाकिस्तान के 'द ट्रिब्यून' अखबार ने सरकारी अधकारियों के हवाले से बताया है कि एमएल-1 प्रोजेक्ट पर आर्थिक समिति की छठी बैठक के बाद कर्ज लेने का फैसला लिया गया। इस प्रोजेक्ट में पेशावर और कराची के बीच 1872 किलोमीटर रेलवे लाइन के दोहरीकरण और इसे अपग्रेड करने की योजना शामिल है।

पाकिस्तान की ओर से ये फैसला उस समय किया गया है जब देश की अर्थव्यवस्था कंगाली और दिवालिया होने के दौर से गुजर रही है। कोविड-19 महामारी ने परिस्थिति को पाकिस्तान के लिए और मुश्किल बना दिया है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय को अगले हफ्ते चीन को कर्ज संबंधी औपचारिक पत्र भेजने का निर्देश दे दिया गया है। दरअसल बीजिंग इस महीने के आखिर तक अगले साल के वित्तीय योजना को फाइनल कर सकता है। इसलिए पाकिस्तान की ओर से कर्ज का अनुरोध जल्द ही भेज दिया जाएगा।

कर्ज पर ब्याज दर को लेकर अटकी है बात

पाकिस्तानी अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया, 'इस साल अप्रैल में पाकिस्तान ने चीन से एक फीसदी की ब्याज पर कर्ज के लिए अनुरोध किया था। हालांकि, चीन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया पाकिस्तान को नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि अनौपचारिक रूप से चीनी अधिकारियों की ओर से ये बताया गया है कि लोन पर ब्याज दर 1 प्रतिशत से अधिक रह सकता है।'

मई में अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने 'द डिप्लोमैट' के एक लेख में लिखा था कि चीन के साथ रणनीतिक संबंधों को बनाए रखने की पाकिस्तान की चाहत में सीपीईसी के तहत 62 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक का निर्माण हो चुका है। इसमें बुनियादी ढांचों से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं लेकिन साथ ही अपर्याप्त पारदर्शिता भी रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानचीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा