लाइव न्यूज़ :

PUBG का चढ़ा ऐसा असर, पाकिस्तान में 14 साल के लड़के ने की मां और तीन भाई-बहनों की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: January 28, 2022 20:43 IST

पाकिस्तान के लाहौर के काहना इलाके में 14 साल के एक लड़के ने अपनी मां सहित पूरे परिवार की हत्या कर दी। सभी की हत्या लड़के ने गोली मारकर की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के लाहौर में पिछले हफ्ते हुई थीं हत्याएं, पुलिस ने अब वजहों और आरोपी का किया खुलासा।पुलिस के अनुसार परिवार का14 वर्षीय बेटा ही कातिल निकला, पुलिस के अनुसार लड़के ने अपना जूर्म कबूल किया।पुलिस के अनुसार दिन में लंबे समय तक ऑनलाइन गेम खेलने से लड़के को कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी हो गई हैं।

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 14 वर्षीय एक लड़के ने ऑनलाइन गेम ‘पबजी’ के प्रभाव में आकर अपनी मां और दो नाबालिग बहनों समेत पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी। राजधानी लाहौर की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले हफ्ते लाहौर के काहना इलाके में स्वास्थ्य कर्मी 45 वर्षीय नाहिद मुबारक, उनके 22 साल के बेटे तैमूर और 17 तथा 11 साल की दो बहनों के शव मिले थे।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि नाहिद मुबारक का 14 वर्षीय बेटा सुरक्षित था और वह ही कथित कातिल निकला। बयान के मुताबिक, “लड़का पबजी (प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड) का आदि है और उसने कबूल किया कि उसने गेम के प्रभाव में अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या की है। दिन में लंबे वक्त तक ऑनलाइन गेम खेलने की वजह से उसे कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याएं हो गई हैं।”

मां की पिस्तौल से कर डाली सभी की हत्या

पुलिस ने कहा कि नाहिद मुबारक का तलाक हो गया था और वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने तथा दिनभर ‘पबजी’ खेलते रहने को लेकर अपने बेटे को अक्सर डांट लगाती थीं। बयान में कहा गया है, “घटना वाले दिन इस बात को लेकर नाहिद ने लड़के को डांटा था। बाद में, लड़के ने अलमारी से अपनी मां की पिस्तौल निकाली और उनकी और अपने तीन अन्य भाई-बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी।”

बयान के मुताबिक, “अगली सुबह, लड़के ने शोर मचाया और पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। उस वक्त लड़के ने पुलिस को बताया कि वह घर की ऊपरी मंजिल पर था और उसे नहीं पता कि उसके परिवार की हत्या कैसे हुई।”

पाकिस्तान में ऑनलाइन गेम से जुड़ा ये चौथा जुर्म

पुलिस ने कहा कि नाहिद मुबारक ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पिस्तौल खरीदी थी और उनके पास उसका लाइसेंस भी था। पुलिस ने कहा कि पिस्तौल अभी उस नाले से निकाली नहीं गई है जहां लड़के ने उसे फेंका था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध के खून में सने कपड़ों को बरामद कर लिया गया है।

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, लाहौर में ऑनलाइन गेम्स से संबंधित यह चौथा जुर्म है। पहला मामला 2020 में आया था तब राजधानी के तत्कालिन पुलिस अधिकारी जुल्फिकार हमीद ने लोगों की जिंदगियों, वक्त और लाखों किशोरों का भविष्य बचाने के लिए एक गेम पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।

टॅग्स :पाकिस्तानपबजी गेमPUBG
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं