लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान कोविड-19 टीके की पहली खेप लाने के लिए विशेष विमान चीन भेजेगा

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:30 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 30 जनवरी पाकिस्तान कोविड-19 के टीके की पांच लाख खुराक की पहली खेप लाने के लिए रविवार को एक विशेष विमान चीन भेजेगा।

गौरतलब है कि चीन सरकार ने ये टीके अपने करीबी सहयोगी देश पाकिस्तान को मुहैया करने का वादा किया है।

राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र (एनसीओसी) ने यहां टीका प्रशासन की रणनीति पर एक बैठक में शनिवार को कहा कि देश टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है।

एनसीओसी के एक बयान के मुताबिक, टीके की पहली खेप लाने के लिए रविवार को एक विशेष विमान चीन भेजे जाने से अवगत कराया गया।

पाकिस्तान की योजना टीकाकरण के प्रथम चरण में अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्ग लोगों को टीका लगाने की है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं के मुताबिक, देश में कोविड-19 के अब तक 5,43,214 मामले सामने आये हैं। वहीं, इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 11,623 पहुंच गई है। अब तक 4,98,152 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी कुल 33,439 मरीज इलाजरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब