लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी के हजारों समर्थकों ने इस्लामाबाद की ओर मार्च निकाला

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:32 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 28 अक्टूबर पाकिस्तान में प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी के हजारों समर्थकों ने बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद की ओर मार्च निकालकर प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार पर अपने पार्टी प्रमुख साद रिजवी को रिहा करने तथा फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने का दबाव बनाया।

फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने की मांग मानने से सरकार के इनकार के बाद निकाली गई तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सदस्यों की रैली यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला पहुंच गई है। गुजरांवाला इस्लामाबाद से लगभग 220 किलोमीटर दूर है।

इसके मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन लगातार बाधित है क्योंकि फोन और इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित हैं। रावलपिंडी और इस्लामाबाद से लाहौर का लिंक भी जीटी रोड से कट गया है।

पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''पुलिस और रेंजरों को मार्ग पर तैनात किया गया है, लेकिन बुधवार के विपरीत, कानून लागू करने वालों ने ऊपर से मिले आदेश पर टीएलपी कार्यकर्ताओं को नहीं रोका क्योंकि कुछ सरकारी पदाधिकारी टीएलपी नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि सरकार ने बुधवार की खूनी झड़पों के मद्देनजर कुछ समय के लिए अपनी रणनीति बदल दी है। झड़पों में चार पुलिसकर्मी और कई टीएलपी कार्यकर्ता मारे गए हैं और पुलिसकर्मियों सहित 400 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित होने के बाद टीएलपी के समर्थकों ने अप्रैल में विरोध प्रदर्शन करते हुए फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने और फ्रांस के सामानों के आयात पर पाबंदी लगाने की मांग की थी, जिसके बाद पंजाब सरकार ने 'सार्वजनिक व्यवस्था' (एमपीओ) कायम रखने के तहत पार्टी के संस्थापक दिवंगत खादिम रिजवी के बेटे साद रिजवी को हिरासत में लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल