लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में शांति के लिए तालिबान के साथ ‘समावेशी’ राजनीतिक समझौते की बात कही

By भाषा | Updated: August 24, 2021 15:04 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 अगस्त (एपी) पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद युद्ध से जर्जर देश में शांति और स्थिरता के लिए समावेशी राजनीतिक समझौता सर्वोत्तम मार्ग है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस दिशा में सभी प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, शाह महमूद कुरैशी ने अफगानिस्तान की स्थिति पर रूस के विदेश मंत्री सेरगी लावरोव के साथ फोन पर बातचीत में उक्त टिप्पणी की। बयान के अनुसार, कुरैशी ने लावरोव से कहा कि शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान, पाकिस्तान और क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बयान के अनुसार, कुरैशी ने अफगानिस्तान में बदलते हालात के कारण पैदा हो रही चुनौतियों पर क्षेत्रीय देशों के साथ सलाह-मशविरा की दिशा में पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों से लावरोव को अवगत कराया। बयान के मुताबिक, कुरैशी ने बताया कि अफगानिस्तान में फंसे विदेशी नागरिकों को वहां से निकालने में पाकिस्तान मदद कर रहा है। कुरैशी के मंगलवार को उज्बेकिस्तान रवाना होने की संभावना है। इस यात्रा के दौरान वह ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ईरान भी जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं