लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय राजनयिक को किया तलब, महिला की मौत का लगाया है आरोप

By भाषा | Updated: October 2, 2019 15:03 IST

पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और एलओसी के नेजापीर और बगसर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन करने की निंदा की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कथित युद्ध विराम उल्लंघन को लेकर विरोध दर्ज किया। उनका आरोप है कि इसमें एक महिला की मौत हो गई है।

पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कथित युद्ध विराम उल्लंघन को लेकर विरोध दर्ज किया। उनका आरोप है कि इसमें एक महिला की मौत हो गई है।पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और एलओसी के नेजापीर और बगसर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन करने की निंदा की।पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय सैनिकों द्वारा की गई ‘‘बेवजह गोलीबारी’’ में एक 50 वर्षीय महिला नूरजहां की मौत हो गई और तीन अन्य नागरिक घायल हो गए।फैसल, जो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं, ने आरोप लगाया कि एलओसी और कार्य सीमा पर भारतीय बल लगातार नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं, जो अब भी जारी है।नई दिल्ली द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और उसे केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बांटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। 

टॅग्स :सीजफायरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं