लाइव न्यूज़ :

राहत फतेह अली खान का नौकर को पीटते हुए वीडियो वायरल होते ही सिंगर ने दी सफाई, कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: January 28, 2024 07:43 IST

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का एक शख्स की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर आक्रोश फैलने के बाद खान ने बाद में स्पष्टीकरण दिया।

Open in App

पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का एक शख्स को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सिंगर उस आदमी से बोतल के बारे में पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में गहरे रंग का कुर्ता पहने राहत फतेह अली खान उस शख्स को बार-बार मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिंगर अपने नौकर को बुरी तरह से चप्पलों, थप्पड़ों से पीट रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कोहराम मच गया। यूजर्स सिंगर के खिलाफ हो गए और उनकी जमकर आलोचना करने लगे। 

सिंगर के ऐसे व्यवहार के कारण देखते ही देखते वीडियो ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गहरा आक्रोश पैदा कर दिया। ऐसे में अब सिंगर ने अन्य वीडियो के जरिए मामले में अपनी सफाई दी है।

राहत फतेह अली खान ने दी सफाई

एक अन्य वीडियो में राहत फतेह अली खान ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि उनके नौकर ने गलती की थी जिसकी सजा उन्हें मिली, लेकिन बाद में उन्होंने उससे माफी भी मांगी। 

जिस व्यक्ति को पीटा गया था, उसने कहा कि उसने एक बोतल खो दी थी जिसमें 'दम किया हुआ पानी' (पवित्र जल) था। शख्स ने कहा, "जिन लोगों ने वीडियो फैलाया है, वे मेरे 'उस्ताद' को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।"

शख्स ने कहा कि उनके गुरु राहत फतेल अली खान बाद में उनसे माफी मांगने आए थे और अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है। “उस्ताद जी आये और मुझसे माफ़ी मांगी। वह मेरे पिता, मुर्शिद, गुरु हैं और एक पिता द्वारा अपने बेटे को सजा देने में कुछ भी गलत नहीं है।" उन्होंने कहा कि इस वीडियो पर विवाद पैदा करना मेरे उस्ताद को ब्लैकमेल करने का एक तरीका है।

वहीं, राहत फतेह अली खान ने इसे उनके नौकर और उनके बीच का आपस का मामला बताया है। उनका कहना है कि उसने गलती की जिसकी सजा उसे दी गई लेकिन वह उससे प्यार भी बहुत करते हैं और वह उनके आपस का मामला है।

राहत फतेह अली खान के साथ खड़े उस व्यक्ति के पिता ने भी बाद में कहा कि एक गुरु द्वारा अपने शिष्य को दंडित करने में कुछ भी गलत नहीं है।

टॅग्स :राहत फतेह अली खानपाकिस्तानवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा