लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद को लेकर अमेरिका के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, कहा-गलत बयान को तुरंत सुधारें 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 24, 2018 13:37 IST

बताया गया था कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की और देश में संचालित हो रहे सभी आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

Open in App

वाशिंगटन, 24 अगस्तःपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिका विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बीच आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर बातचीत होने की सूचनाएं सामने आई थीं, जिसमें अमेरिका की ओर से कहा गया था कि इमरान खान से वहां संचालित हो रहे सभी आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की गई है। इस पर पाकिस्तान ने सफाई दी है और साफ कहा है कि दोनों नेताओं के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. फैसल मोहम्मद ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री इमरान खान और अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो के बीच फोन पर हुई बातचीत को लेकर अमेरिका ने गलत बयान जारी किया है। पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के संचालन के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है। इसमें तत्काल सुधार होना चाहिए।बताया गया था कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की और देश में संचालित हो रहे सभी आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नाउर्ट ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ अपनी बातचीत में पोम्पियो ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में पाकिस्तान की अहम भूमिका के बारे में भी चर्चा की। 

उन्होंने बताया था कि पोम्पियो ने पाकिस्तान की सरजमीं पर संचालित हो रहे सभी आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का मुद्दा उठाया और अफगान शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने में उसकी अहम भूमिका पर चर्चा की। इधर, कहा जा रहा है कि पोम्पियो के पांच सितंबर को इस्लामाबाद की यात्रा करने की उम्मीद है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत