लाइव न्यूज़ :

हिंदू भक्तों के लिए पाकिस्तान ने उठाया कदम, कृष्ण मंदिर को दिए 2 करोड़ रुपए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2018 12:23 IST

पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा की खबरें अक्सर आती रहती हैं। खबरों की मानें तो पाक में हिंदुओं के धीरे धीरे मंदिर भी खत्म कर दिए गए हैं।

Open in App

इस्लामाबाद, 21 मई: पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा की खबरें अक्सर आती रहती हैं। खबरों की मानें तो पाक में हिंदुओं के धीरे धीरे मंदिर भी खत्म कर दिए गए हैं। ऐसे में अब पाकिस्तान की और से हिंदू भक्तों के लिए एक कदम उठाया गया है। खबर के अनुसार पंजाब प्रांत की सरकार ने रावलपिंडी में स्थित कृष्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं इसके विस्तार के लिए करोड़ों की राशि दी है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में फंस गया था ISI के पूर्व प्रमुख का बेटा, पाक ने मांगी मदद तो RAW ने दिया दिल छूने वाला जवाब

 यहां की सरकार ने मंदिर के लिए 2 करोड़ की राशि जारी की है।दो करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद शहरों में ही कृष्ण मंदिर है, जो श्रद्धालुओं के लिए खुला है। खबर के अनुसार इस मंदिर में हर रोज सुबह और शाम को आरती की जाती है, जिसमें भक्त भी मौजीद होते हैं। 

वहीं, इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के उप प्रशासक मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि प्रांतीय एसेंबली के एक सदस्य के आग्रह पर सरकार ने दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। आसिफ ने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि इस काम के लिए एक टीम बनाई गई है जो जल्द कार्य शुरू करेगी। 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान की तरफ से फिर शुरू हुई गोलीबारी, कुछ घंटे पहले कर चुका है सीजफायर की 'अपील'

इतना ही नहीं मंदिर के लिए नई प्रतिमाएं भी रखी गई हैं। मंदिर के कक्ष को सौंदर्यीकरण की समाप्ति तक बंद रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि कांजी मल और उजागर मल राचपाल ने 1897 में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट